Select Date:

सत्यापित रकबे के आधार पर ही, हो धान खरीदी - कलेक्टर

Updated on 12-01-2021 11:12 PM

बिलासपुर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज समय सीमा की बैठक में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि धान की सामान्य से ज्यादा आवक पर निगरानी और मॉनिटरिंग लगातार करते रहें। उन्होंने अंतर्राज्यीय परिवहन एवं कौचियों पर नजर रखने कहा। कलेक्टर ने गिरदावरी में उल्लेख रकबे के आधार पर धान की खरीदी करने कहा। उन्होंने बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली। इस पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समितियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है।

मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने अवैध धान खरीदी एवं परिवहन पर निगरानी करने के निर्देश सहकारिता विभाग, सहकारी बैंक के अधिकारियों को दिए। उन्होंने बारदाने की उपलब्धता के संबंध में लगातार निगरानी करने कहा। धान खरीदी के साथ-साथ उठाव की भी समीक्षा की। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुल धान खरीदी का समितियों से 46 प्रतिशत धान का उठाव मिलर्स द्वारा कर लिया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि मिलर्स सीधे समिति से धान का उठाव करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में 35 लाख 50 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

कलेक्टर ने समय सीमा के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए। लोक सेवा गारंटी के तहत प्राप्त आवेदनों का निपटारा गंभीरता से करने कहा कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा पर मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जल्द ही वैक्सीन जिले को प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, भूईयां पोर्टल में की जाने वाली प्रवृष्टि, किसान सम्मान निधि योजना, चबूतरे निर्माण की प्रगति सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई।

बैठक में एडीएम  बी.एस. उइके, वन मण्डलाधिकारी  कुमार निशांत, अपर कलेक्टर श्रीमती नूपूर राशि पन्ना, नगर निगम के कमिश्नर  प्रभाकर पाण्डेय, सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.