Select Date:

पुणे की लैब को मिलेंगे 30 बंदर, कोरोना वैक्सीन का किया जाएगा ट्रायल

Updated on 03-06-2020 09:36 PM
पुणे। देश-दुनिया में तबाही मचाने वाले कोरोना महामारी का तोड़ निकालने के लिए दुनिया भर में कोशिशें चल रही हैं। पुणे की नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरॉलजी (एनआईवी) भी कोरोना की वैक्सीन बनाने में लगी है। एनआईवी ने वैक्सीन को टेस्ट करने के लिए वन विभाग से 30 बंदरों की मांग की थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक, 3 से 4 साल की उम्र के 30 बंदर एनआईवी को कोविड-19 के वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल के लिए दिए जाएंगे। ये बंदर पुणे जिले के वडगांव जंगल इलाके से पकड़े जाएंगे। प्रदेश के वन मंत्री संजय राठोड़ ने कहा कि कोविड-19 का वैक्सीन सबसे पहले बंदरों पर टेस्ट किया जाएगा, इसलिए मैंने इसकी अनुमति दे दी है। उन्होंने आगे कहा कि एनआईवी बंदरों ठीक ढंग से देखभाल करे, इसकी उन्होंने शर्त रखी है। इसके अलावा बंदर पकडऩे के दौरान किसी अन्य जानवर को हानि नहीं पहुंचाई जाएगी। इन बंदरों का व्यावसायिक इस्तेमाल भी नहीं किया जाएगा।
30 मई को लिखा था शासन को पत्र
सूत्रों की माने तो एनआईवी खुद जंगलों से इन बंदरों को पकड़ेगी। वन विभाग केवल उन्हें एक असिस्टेंट देगा, जो इस काम में उनकी मदद करेगा। इंस्टिट्यूट ने वन और राजस्व कर्मियों को यह प्रस्ताव भेज दिया है और उनसे बंदरों को हैंडल करने में कुशल कर्मी की मांग की है। बता दें कि वन संरक्षण अधिकारियों ने 30 मई को शासन को पत्र लिखकर अनुमति देने की मांग की थी, जिसे सरकार ने तुरंत स्वीकृत कर संस्थान को बंदर उपलब्ध कराने को कहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.