Select Date:

लोक निर्माण विभाग द्वारा 337 महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण पूर्ण

Updated on 23-05-2020 05:48 PM
रायपुर। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि विभाग द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष 2019-20 में विभिन्न विभागों के 337 महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण पूर्ण किया गया। इनमें विशेष प्रयोजन के लिए प्रदान की गई राशि (बजटेड भवन कार्यों) के तहत 151 भवन और जमा मद भवन कार्यों के तहत 186 भवन शामिल है।
मंत्री श्री साहू ने बताया की दोनों मदों के अर्न्तगत पूर्ण किए गए भवनों में मुख्य रूप से बिलासपुर में राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्मित इंडोर स्टेडियम में अकाउस्टिक एवं एयर कंडिशनिंग, रायपुर के केन्द्रीय जेल मंे पचास-पचास बंदी क्षमता के 12 बैरकों का निर्माण, रायपुर जिला न्यायालय भवन के चैथे एवं पांचवे तल पर अतिरिक्त कोर्टरूम का निर्माण, बैकुण्ठपुर में नवीन जिला न्यायालय भवन, अंबिकापुर में जिला कार्यालय भवन और बलरामपुर में सर्किट हॉउस का निर्माण शामिल है। इसी तरह नवा रायपुर में ड्रायविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च संस्थान, भोरमदेव में अनुसूचित जनजाति कन्या शिक्षा परिसर, बेमेतरा और डोंगरगढ़ में शासकीय महाविद्यालय, रामानुजगंज, बीजापुर, बैकुण्ठपुर एवं जशपुर में पॉलीटेक्निक भवन, देवभोग, नरहरपुर, पोड़ी, बडेराजपुर, भटगांव, लखनपुर, दुर्गकोंदल एवं शंकरगढ़ में आई.टी.आई भवन और तिल्दा विकासखंड के खपरीकला, कसडोल विकासखंड के अर्जुनी, कुरूद विकासखंड के कचना एवं बगौद में उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय तथा धरसींवा विकासखंड के चैबे कॉलोनी एवं फुण्डहर में कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण कार्य शामिल है।
पिछले वित्तीय वर्ष 2019-20 में पूर्ण किये गए कार्योें में कांकेर जिले के नरहरपुर आई.टी.आई में 100 सीटर और डोंगरगांव आई.टी.आई. में 50 सीटर छात्रावास, बस्तर, कोण्डागांव, धमतरी एवं बालोद जिलों के लाइवलीहुड कॉलेजों में 50 सीटर बालिका छात्रावास के साथ ही अधीक्षिका के लिए कार्यालय सह निवास एवं चैकीदार के लिए आवास गृहों का निर्माण, खोकसा एवं पिरदा में 50 सीटर आदिवासी कन्या आश्रम, बगीचा विकासखण्ड के कसडोल एवं सन्ना मंे 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास और रायगढ जिले के मोरा़ एवं जजावल में 50 सीटर प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, बलरामपुर, सुकमा और बालोद जिले में जीएडी आवास गृहों का निर्माण और चन्द्रपुर, सारंगढ़, मानपुर तथा डुण्डेरा में विश्राम गृहों का निर्माण शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.