Select Date:

प्रधानमंत्री की बात सुनकर भारतीय संस्कृति पर गर्व होता है : मधुसूदन यादव

Updated on 31-01-2022 06:16 PM

राजनंदगांव भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ताओं के साथ सुना और गहन समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश एवं भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया में फैलाने का कार्य कर रहे हैं जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है

श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में एक जन नायक भारतीय संस्कृति की अमिट छाप विदेशों में जिस तेज गति से फैला रहा है उसका उदाहरण आज मन की बात में देखने को मिला जब मोदी जी ने बताया कि अर्जेंटीना में हमारी संस्कृति को पसंद किया जाता है, हस्तिनापुर फाउंडेशन के माध्यम से भारतीय वैदिक परंपरा का प्रचार प्रसार किया जाता है, योग के कार्य भी होते हैं उन्होंने बताया कि 40 हजार सदस्य अर्जेंटीना में भगवत गीता और उपनिषद पढ़ते हैं। श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में आज अपनी बात का शुभारंभ बापू की शिक्षा से किया और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए उनकी सकारात्मक प्रेरणा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

 मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला भाजपा के महामंत्री सचिन बघेल एवं दिनेश गांधी ने भी मन की बात कार्यक्रम पश्चात बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि एक निष्ट प्रयास और नेक नियत से कार्य करने वालों की कभी हार नहीं होती और उसके परिणाम भी सुखद होते हैं, इसलिए प्रधानमंत्री ने भारत के कोने कोने में बसे हुए लोगों को पदम श्री का सम्मान देते हुए उनकी शैली के बारे में बताया की उत्तराखंड की बसंती देवी में नदी को बचाने के लिए संघर्ष किया, पर्यावरण संरक्षित किया और महिलाओं के सशक्तिकरण में उनकी भूमिका रही, इसी तरह से मणिपुर की 77 वर्षीय विनो देवी में को पदम श्री दिया गया इसी तरह से मध्य प्रदेश के अर्जुन सिंह को बैगा आदिवासी नृत्य कला के लिए पदम श्री से नवाजा गया, इसी तरह से स्माइल मलाइका नाइट को खेती किसानी में अलग तरीके से खेती करने के लिए पुरस्कृत किया गया जिससे प्रभावित होकर छोटे छोटे किसान खेती किसानी सीख पाए।

आज मन की बात का आयोजन भाजपा कार्यालय में आईटी सेल के संयोजक गिन्नी चावला ने किया था चावला ने भी बताया कि प्रधानमंत्री को मिले एक करोड़ पोस्टकार्ड में से कुछ बच्चों के पोस्टकार्ड को प्रधानमंत्री ने मन की बात में साझा किया जिसके कारण बच्चों में पत्र लिखने की कला आज भी जीवित है। मन की बात के माध्यम से पूरे देश की संस्कृति एकजुट हो जाती है और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन को सुनकर दिल गदगद हो जाता है सांसद कार्यालय में भी प्रखर श्रीवास्तव के साथ कई लोगो ने प्रधानमंत्री के सन्देश को सुना कोमल सिंह राजपूत और अकरम कुरैशी ने भी कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को प्रधानमंत्री ने आज संदेश देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अगर लक्ष्य बनाकर चले तो कोई भी बात असंभव नहीं हो सकती।

 भ्रष्टाचार पर नव्या वर्मा के पत्र पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है, इससे निपटने के लिए हम प्रयासरत हैं हम प्रत्येक नागरिक मिलकर इसे दूर करेंगे और जहां कर्तव्य सर्वोपरि होता है वहां भ्रष्टाचार पनप नहीं सकता इसलिए भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य नहीं भूलना चाहिए इसी तरह से मोहम्मद अब्राहम के पत्र पर प्रधानमंत्री ने चंद्रमा एवं मंगल पर जाने की बात कही इसी तरह से मध्य प्रदेश रायसेन की भावना के पोस्ट कार्ड का भी प्रधानमंत्री ने जिक्र किया एवं राजा महेंद्र काशी के अलीगढ़ एवं मथुरा में शिक्षा के प्रकाश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु जागरूकता आज समाज की महती आवश्यकता है इस पर प्रधानमंत्री ने जोर दिया।

 भाजपा के जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी गणतंत्र दिवस को 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र जयंती से लेकर 30 जनवरी महात्मा गांधी के शहीद दिवस तक मनाने का संकल्प लिया है और उन्होंने कहा कि आजादी के राष्ट्रीय प्रतीकों को पुनर्स्थापित करने का कार्य सरकार कर रही है जिसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.