अमेरिका में प्रदर्शनकारियों ने कोलंबस के स्टेच्यू को उखाड़कर नदी में फेंका
Updated on
11-06-2020 07:59 PM
रिचमॉन्ड । अमेरिका के रिचमॉन्ड शहर में प्रदर्शनकारियों ने क्रिस्टोफर कोलंबस की प्रतिमा तोड़ कर उसमें आग लगा दी तथा फिर उसे एक नदी में फेंक दिया। खबरों के अनुसार प्रदर्शनकारी शहर के बायर्ड पार्क में एकत्रित हुए और उसके दो घंटे से भी कम समय बाद प्रतिमा को उखाड़ फेंका।
प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रतिमा को कई रस्सियों की मदद से उखाड़ दिया और उसकी जगह स्प्रे से लिख दिया कोलंबस नसंहार का प्रतीक है। इसके बाद इसे फूंक दिया गया और फिर पार्क में स्थित एक नदी में फेंक दिया गया। रिचमॉन्ड टाइम्स-डिस्पैच की खबर के मुताबिक पार्क में पुलिस मौजूद नहीं थी लेकिन इस घटना के बाद पुलिस के एक हेलीकॉप्टर को इलाके का चक्कर लगाते हुए देखा गया। रिचमॉन्ड में दिसबंर 1927 में कोलंबस की प्रतिमा लगाई गई थी और यह क्रिस्टोफर कोलंबस की पहली प्रतिमा थी।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…