Select Date:

सुरक्षा संस्थानों के निगमी करण का विरोध शुरू

Updated on 23-05-2020 05:53 PM

काली पट्टी बांधकर ...वीएफजे वर्क्स यूनियन ने किया विरोध
जबलपुर। ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन  के आहृवान  पर शुक्रवार को वाहन निर्माणी जबलपुर में व्हीकल फैक्ट्री वर्कर्स यूनियन द्वारा निगमीकरण के विरोध में सभी कर्मचारियों को काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया साथ ही शाम को द्वार क्रमांक 6 पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन महाप्रबंधक को सौंपा गया । यूनियन नेताओं का कहना है कि जहां पूरा देश कोरोना महामारी के चलते संकट के दौर से गुजर रहा है। वहीं सरकार द्वारा यह बेतुका फैसला लिया गया जिसमें देश की सभी आयुध निर्माणीयों को निगमीकरण करने का है। इस कोरोना महामारी के चलते जब पूरे देश में कोरोना वायरस से बचने के लिए ग्लव्स, मास्क, सैनिटाइजर, पीपी किट आदि उपकरणों की कमी पूरे देश में चल रही थी। उस मुश्किल दौर में हमारी आयुध निर्माणीयों ने अपने परंपरागत उत्पादों को छोड़कर मेडिकल उपकरण बनाना चालू किया और ज्यादा से ज्यादा उपकरण सरकार को उपलब्ध करवाएं लेकिन भारत सरकार के वित्त मंत्री द्वारा 16 मई को प्रेस वार्ता के दौरान यह कहा गया कि भारत की सभी आयुध निर्माणीयों का निगमीकरण किया जाएगा एवं रक्षा क्षेत्र में एफडीआई 49 प्रतिशत से 74 प्रतिशत किया गया और जो पीएसयू है, उनको निजी हाथों में सौंपा जाएगा। सरकार के इस फैसले से पूरे देश के मजदूर काफी आक्रोशित हैं और सरकार से यह अपील करते हैं कि सरकार ने यह जो मजदूर विरोधी नीति निगमीकरण की बनाई है उसको वापस ले अन्यथा पूरे देश में आयुध निर्माणों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे वर्कर्स यूनियन के संरक्षक के, एस राणा ,रामभुवन पटेल,हेमंत साहू , मुन्ना कुमार,सागर यादव,संत लाल,सुन्दर लाल,अनिल वर्मा, ईश्वर भारद्वाज,रजनीश उइके,अखिलेश सिंह,राजेश मिश्रा ,सुमन राणा उपस्थित थे। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.