भोपाल। कोरोन वायरस के मरीज प्रोटीन, विटामिन-सी लेकर इस महामारी को हरा सकते हैं। यह दावा किया है चिरायु मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अजय गोयनका ने। डॉ. गोयनका ने दावा किया कि एक हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज करने वाला यह देश का पहला अस्पताल है। उन्होंने बहुत भरोसे के साथ कहा कि कोरोना की जल्दी पहचान कर ली जाए। मरीजों को जल्दी ऑक्सीजन मिले। बीमारी के दौरान खाने में पौष्टिक आहार मिले तो कोरोना कतई मरीज को नहीं हरा सकता। भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज से अभी तक भर्ती किए गए 1390 मरीजों में से 1085 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए डॉ. गोयनका ने कहा कि बायोकेमेस्ट्री की जांचें, एक्सरे, सीटी स्कैन आदि से पहले यह पता करना होगा कि वायरस कौन से अंग को प्रभावित कर रहा है। उस अंग का इलाज कर सही करना होगा। यह देखना होगा कि वायरस अपनी संख्या तो नहीं बढ़ा रहा है। इसके बाद मरीजों को जल्दी ऑक्सीजन देना होगा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मैदानी क्षेत्र में लगाकर संदिग्ध मरीजों की जल्दी पहचान करना होगी। उन्होंने कहा कि सर्दी-खांसी और बुखार इस बीमारी में होता है। ऐसे में पर्याप्त आराम करने के साथ दिन में चार से पांच लीटर पानी पी लें। खाने में विटामिन सी के लिए संतरा, नीबू आदि, जिंक व अन्य चीजों के लिए अंडा, प्रोटीन, सुबह-शाम एक-एक गिलास दूध, सोडियम, पोटेशियम के लिए दिन में चार बार चाय लेने से कोरोना की कड़ी टूट जाती है। कोरोना से मरीज स्वस्थ हो जाता है। चिरायु अस्पताल में मरीजों के खाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एक बार की थाली करीब 500 रुपए की पड़ती है। चिरायु अस्पताल से मरीजों के स्वस्थ होने की बड़ी वजह यही है। डॉ. गोयनका ने बताया कि मरीज को विश्वास यह होना चाहिए कि कोरोना से जीतेंगे। डर नहीं रहेगा तो ऑक्सीजन का स्तर भी सामान्य रहेगा और मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाएगा।कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। इसके बाद भी कई मरीज डर कर अपना बीपी बढ़ा लेते हैं। मानसिक तौर पर परेशान हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ जाती है। मरीज के दिल की धड़कन बढ़ जाती है। उसके शरीर से कई खतरनाक हार्मोन निकलने लगते हैं।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…