प्रियंका गांधी आक्रमक रूप से नजर आएंगी उत्तर प्रदेश राजनीति में
Updated on
04-07-2020 09:39 PM
- मायावती और मुख्यमंत्री योगी होंगे निशाने पर
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रियंका गांधी से पहले एसपीजी सुरक्षा वापस ली, उसके बाद भी वे उत्तर प्रदेश में आक्रमक तरीके से योगी सरकार पर हमला करती रही। अब उनसे दिल्ली के लोधी स्टेट में आवंटित बंगला खाली कराने की कार्यवाही सरकार ने कर दी है। सरकार का मानना था कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में अपनी सक्रियता को कम करेगी।
प्रियंका गांधी ने बंगले के जवाब में यह कहकर कि वह इंदिरा गांधी की पोती हैं और वह डटकर मुकाबला करेंगी। पार्टी सूत्रों से जो जानकारी प्राप्त हो रही है, उसके अनुसार प्रियंका गांधी अब अपना स्थाई निवास लखनऊ में बनाएंगी अब वह पूरे समय उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने तथा सरकार के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरेंगी।
प्रियंका गांधी वाड्रा की उत्तर प्रदेश में सक्रियता से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी तथा बसपा नेत्री मायावती को लगातार चुनौतियां मिल रही है। बसपा का जनाधार उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ खिसक रहा है, वही प्रियंका की सक्रियता से सरकार के खिलाफ वातावरण बन रहा है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपने निशाने पर योगी और मायावती को रखकर राजनीति करेंगे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम आबादी को ध्यान में रखते हुए जो राजनीति होती है उस चक्रव्यूह के अंदर घुस कर वह उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस को स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। योगी आदित्यनाथ के कारण भाजपा का ब्राह्मण मतदाता नाराज है वही मुस्लिम मतदाता भाजपा को समर्थन देने से मायावती से नाराज हैं दलित वर्ग में भी प्रियंका गांधी की एक नई छवि बनी है जो मायावती को चिंता में डाल रही है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…