प्रियंका गांधी और अहमद पटेल ने निकाला बीच का रास्ता
Updated on
11-08-2020 07:37 PM
नई दिल्ली । राजस्थान में कई दिनों से जारी सियासी उथल-पुथल अब थमने की ओर है। कांग्रेस के बागी विधायकों के बीच सुलह हो गई है। अब अशोक गहलोत और सचिन पायलट का खेमा एक साथ आ गया है। सुलह में पार्टी नेता प्रियंका गांधी और अहमद पटेल ने बड़ी भूमिका निभाई। प्रियंका गांधी, अहमद पटेल और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ सचिन पायलट खेमे के विधायकों की बैठक हुई। इसके बाद सुलह की बात सामने आई। दिल्ली में सोमवार को हुई बैठक में कांग्रेस विधायकों को आश्वस्त किया गया कि आगे कोई बदले की राजनीति नहीं होगी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधायकों को संगठित होकर और एकजुट होकर काम करने को कहा। यह भी भरोसा दिलाया कि उनको न्याय मिलेगा। बैठक में बागी विधायकों को यह आश्वासन दिया गया गहलोत सरकार बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं करेगी। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बैठक में विधायकों से कहा कि न ही उनको सचिन पायलट खेमे के होने के चलते टारगेट किया जाएगा और न ही किसी और कारण से। कांग्रेस के वॉर रूम में चली इस बैठक में विधायकों को आश्वस्त किया गया कि उनकी सम्मान से घर वापसी होगी। उनकी मांगों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और इसके लिए बनाई गई कमेटी उनकी शिकायतों की सुनवाई करेगी ।बता दें, सोमवार को नई दिल्ली में सचिन पायलट की मुलाकात राहुल और प्रियंका गांधी से हुई थी। बैठक का नतीजा यह रहा कि नेताओं की शिकायतें सुनने के लिए एक कमेटी बनाने की बात कही गई जो शिकायतों का निपटारा करेगी। इसके बाद सचिन पायलट की नाराजगी दूर हो गई है और वे पार्टी के अंदर एकजुटता से काम करने को तैयार हैं। बाद में पायलट ने मीडिया को बताया कि वे पार्टी के अंदर आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ रहे थे क्योंकि उन पर व्यक्तिगत तौर पर हमला किया गया था।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…