प्रियंका ने 'वर्क फ्रॉम होम' फैशन को किया परिभाषित
Updated on
30-05-2020 11:32 PM
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने आराम का ध्यान रखते हुए वर्क फ्रॉम होम फैशन को परिभाषित किया है। अभिनेत्री को हाल ही में अपने वर्चुअल मीटिंग के लिए एक ढीले पाजामे और एक स्मार्ट ऑफ-व्हाइट ब्लेजर और पीच टॉप के साथ देखा गया है। प्रियंका ने अपना वर्क फ्रॉम होम लुक की झलकी पेश करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा कि "जूम मीटिंग लुक।" अभिनेत्री ने अपने इस लुक के साथ हल्का मेकअप किया था। इस सप्ताह की शुरुआत में प्रियंका ने पति निक जोनास के साथ पहली डेट के कुछ पल साझा किए है। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने लिखा कि "आज से दो साल पहले हमने अपनी पहली तस्वीर एक साथ ली थी। तब से हर दिन आप मेरे लिए अनंत खुशी और आनंद लेकर आए हैं। मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं निक जोनास। हमारे जीवन को एक साथ इतना असाधारण बनाने के लिए आपका धन्यवाद।" इस पर निक ने प्रतिक्रिया दी, "मेरी जिंदगी के दो बेहतरीन साल। आई लव यू।"
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…