Select Date:

सिंगापुर में भारतीय मूल के प्रीतम सिंह बने नेता प्रतिपक्ष

Updated on 29-07-2020 08:11 PM
नई दिल्ली । सिंगापुर की राजनीति में भारतीय मूल के प्रीतम सिंह ने विशेष स्थान बनाया है। प्रीतम सिंह को सिंगापुर की संसद में नेता प्रतिपक्ष नामित किया गया। प्रीतम सिंह की वर्कर्स पार्टी ने 10 जुलाई को सिंगापुर में हुए आम चुनाव में 10 सीटें जीती थीं और वहां की संसद में सबसे बड़े विपक्षी दल के रूप में उभरी। सिंगापुर के इतिहास में ये पहली नियुक्ति है। 43 साल के प्रीतम सिंह की वर्कर्स पार्टी ने सिंगापुर के आम चुनाव में 93 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। प्रीतम सिंह वर्कर्स पार्टी के महासचिव हैं।
संसदीय कार्यालय ने जारी एक बयान में कहा कि सिंगापुर की संसद में कभी भी विपक्ष के नेता का आधिकारिक पद नहीं रहा और न ही संविधान या संसद के स्थायी आदेशों में ऐसे पद की व्यवस्था है। 1950 और 1960 के दशक में भी ऐसा नहीं रहा कि विपक्ष के नेता की नियुक्ति हुई हो, जबकि उस समय विपक्ष के सांसदों की संख्या अच्छी खासी हुआ करती थी। बता दें कि सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियान लुआंग की सत्ताधारी पीपुल्स ऐक्शन पार्टी ने इन चुनावों में 83 सीटों पर जीत हासिल की थी और सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश में सरकार बनाई। मंगलवार को पीपुल्स एक्शन पार्टी की सरकार का गठन हुआ।
सिंगापुर की संसद के कानून के मुताबिक प्रीतम को ज्यादा जिम्मेदारियां दी जाएंगी और उन्हें विपक्ष के नेता की भूमिका के तौर पर अतिरिक्त विशेषाधिकार दिए जाएंगे। संसद के स्पीकर के कार्यालय और सदन में विपक्ष के नेता के दफ्तर ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि प्रीतम सिंह नीतियों, विधेयकों और प्रस्तावों पर संसदीय बहसों में वैकल्पिक विचार पेश करेंगे। इसके अलावा सरकार की नीतियों की आलोचना, उनकी खामियों की ओर ध्यान दिलाने की उनकी जिम्मेदारी होगी।
पेशे से वकील प्रीतम सिंह से प्रवर समिति, लोक लेखा समिति में विपक्षी सदस्यों की नियुक्ति में सलाह ली जाएगी। सिंगापुर सरकार में नई भूमिका के लिए उन्हें भत्ते के तौर पर सालाना 2,79,025 अमेरिकी डॉलर दिया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री ली ने 11 जुलाई को कहा था कि प्रीतम सिंह को विपक्ष का नेता नामित किया जाएगा। शपथ लेने के बाद ली ने कहा कि चुनाव परिणामों ने सिंगापुर के लोगों की राजनीति में विचारों में विविधता के लिए मजबूत इच्छा प्रकट की है। संसद के बयान में कहा गया है कि किसी भी नई नियुक्ति के साथ, विपक्ष के नेता की भूमिका विकसित होगी जैसे हमारी राजनीतिक व्यवस्था विकसित होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.