Select Date:

प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने किया जिले में पढ़ई तुंहर दुआर के शैक्षिक मॉडलों का निरीक्षण

Updated on 07-09-2020 06:08 PM

रायगढ़    स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला आज रायगढ़ जिले में संचालित हो रहे छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की अभिनव पहल पढ़ई तुंहर दुआर अंतर्गत ऑनलाइन ऑफलाइन सहित अन्य शैक्षिक मॉडलों के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस मौके पर कलेक्टर श्री भीम सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य, मिशन समन्वयक श्री रमेश देवांगन उपस्थित रहे।

शासन की महती योजना पढ़ई तुंहर दुआर योजना अंतर्गत ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन, वर्क कल्चर, अनुशासन एवं बेहतर क्रियान्वयन में रायगढ़ जिला समूचे प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिले में ऑनलाइन शिक्षा सहित अन्य शैक्षिक मॉडल्स की गतिविधियों से स्वयं रूबरू होते प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला सारंगढ़ के प्राथमिक शाला शांति नगर कनकबीरा में शिक्षिका सुश्री कमला श्याम सहा.शि.एल.बी. एवं श्रीमती पुष्पा बरिहा सहा.शि.पंचा.प्राथमिक शा.मलदा की कुमारी संगीता सिदार सहा.शि.की कक्षा टॉपिक शरीर के अंग, माध्यमिक शा.मलदा के श्री मुन्नालाल सिदार की कक्षा टॉपिक कार्बोहाइड्रेट का परीक्षण एवं बरमकेला के डोगीपानी की ऑफलाइन कक्षाओं के अध्ययन-अध्यापन गतिविधियों का अवलोकन किया। तत्पश्चात रायगढ़ के शासकीय नटवर स्कूल में संचालित हो रहे सरदार वल्लभभाई पटेल आदर्श अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शिक्षकों के अध्ययन-अध्यापन अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

सर्किट हाउस रायगढ़ में समीक्षा के दौरान ऑफलाइन शिक्षा में बेहतर प्रयास के लिए शासकीय प्राथमिक शाला धनागर के दिव्यांग शिक्षक अंजय सूर्यवंशी, यूट्यूब में बेहतर कंटेंट अपलोड हेतु आर.एस. प्रसाद प्राचार्य लोइंग, स्टाफ के बेहतर संयोजन कक्षाओं के संचालन हेतु एस.के.कर्ण प्राचार्य रायकेरा, बच्चों के बेहतर ऑनलाइन टेस्ट संचालन हेतु श्रीमती घई व्याख्याता टारपाली, तराई माल की श्रीमती निशा सिंग, ऑनलाइन कक्षा में सबसे ज्यादा बच्चों को जोडऩे हेतु कन्या उच्च. विद्यालय घरघोड़ा के श्री विजय पंडा जिले में सबसे अधिक ऑनलाइन क्लास लेने दूसरे नंबर पर सबसे अधिक बच्चों को जोडऩे वाले प्राथमिक शाला प्रधान पाठक श्री निरंजनलाल पटेल से मुलाकात चर्चा कर सभी को उनके उत्कृष्ट प्रयास हेतु शुभकामनाएं दी।

सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश ने प्रमुख सचिव के समक्ष रायगढ़ जिले की ऑनलाइन नेटवर्क डेटा के बेहतर संचालन, संकलन मेहनत के लिए एपीसी श्री भुवनेश्वर पटेल की सराहना की। प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला ने रायगढ़ जिले में पढ़ई तुंहर दुआर के संचालन, वर्क कल्चर की तरीफ करते हुए कहा कि जिले में पढ़ई तुंहर दुआर के क्रियान्वयन बेहतर संचालन से संतुष्ट हूँ। ऑनलाइन क्लासेस के मामले में जिले अन्य जिलों से बेहतर है, इसे और बेहतर करते जाएं, जिले में इसके संचालन के तरीके की समीक्षा कर रायगढ़ जिले को मॉडल के रूप में अन्य जिलों में दिखाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.