Select Date:

म‎हिंद्रा एक्सयूवी 300 के दाम घटे

Updated on 13-08-2020 06:34 PM
नई दिल्ली । कार बनाने वाली कंपनी म‎हिंद्रा की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी300 सस्ती हो गई है। एक्सयूवी 300 के दाम में 87,129 रुपये तक की कटौती हुई है। कीमत घटने के बाद अब इस एसयूवी के दाम 7.95 लाख से 11.75 लाख रुपये के बीच हो गए हैं। वहीं, पहले इसकी कीमत 8.30 लाख से 12.14 लाख रुपये के बीच थी। कंपनी ने म‎हिंद्रा एक्सयूवी300 के डीजल मॉडल के डब्ल्यू4 और डब्ल्यू 6 वेरियंट्स को छोड़कर बाकी सभी वेरियंट की कीमत घटा दी है। महिंद्रा एक्सयूवी 300 के पेट्रोल मॉडल के डब्ल्यू8 (ओ) वेरियंट की कीमत सबसे ज्यादा 87,129 रुपये कम हुई है। इसके बाद डब्ल्यू8 वेरियंट के दाम में 70 हजार, डब्ल्यू6 के दाम में 17 हजार और डब्ल्यू4 वेरियंट के दाम में 35 हजार रुपये की कटौती हुई है। महिंद्रा एक्सयूवी 300 में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। पेट्रोल इंजन 110 बीएचपी की पावर और 200 एनएम टॉर्क, जबकि डीजल इंजन 115 बीएचपी की पावर और 300 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का भी ऑप्शन है। एसयूवी के डीजल मॉडल की बात करें, तो डब्ल्यू8 वेरियंट की कीमत 20 हजार रुपये और डब्ल्यू8 (ओ) की कीमत 39 हजार रुपये घटी है। दूसरी ओर, डीजल मॉडल के डब्ल्यू6 और डब्ल्यू4 वेरियंट्स की कीमत में क्रमश: 20 हजार और 1 हजार रुपये का इजाफा हुआ है। माना जा रहा है कि कंपनी ने आने वाली दो नई एसयूवी- किआ सॉनेट और टोयोटा अर्बन क्रूजर को देखते हुए एक्सयूवी300 की कीमत में बदलाव किए हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.