भारतीय मूल के अमेरिकी पत्रकार के सवाल पर परेशान हुए राष्ट्रपति ट्रंप
Updated on
14-08-2020 11:40 PM
वॉशिंगटन । मीडिया को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की नाराजगी जग-जाहिर रही हैं, लेकिन गुरुवार को वाइट हाउस के प्रेस रूम में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर ट्रंप खुद भी चौंक गए। भारतीय-मूल के अमेरिकी पत्रकार ने ट्रंप से सीधे-सीधे इतना तीखा सवाल कर डाला कि वह परेशान हो गए और फिर दूसरे पत्रकार से सवाल करने को कह डाला। दरअसल, पुणे में जन्मे शिरीष दाते ने ट्रंप से पूछा था कि क्या उन्हें अपने झूठ बोलने का अफसोस होता है। इस दौरान पत्रकार दाते ने ट्रंप से सवाल किया, 'मिस्टर प्रेजिडेंट, साढ़े तीन साल बाद क्या आपको जरा भी अफसोस होता है सारे झूठ के लिए जो आपने अमेरिका के लोगों से बोला है? इस पर ट्रंप हक्के-बक्के रह गए और सवाल न सुन पाने के अंदाज में पूछा, क्या सब?' इस पर दाते ने दोहराया, 'सारा झूठ, सारा धोखा?' इस पर ट्रंप ने पूछा, किसने किया?'तो दाते ने सीधे जवाब दिया, आपने किया।' इतना सुनने के बाद ट्रंप थोड़ा से अटके और फिर दूसरे पत्रकार से सवाल करने को कहा। दाते ने बाद में ट्वीट किया कि वह 5 साल से ट्रंप से सवाल करना चाहते थे। दाते 30 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं और कुछ साल पहले ही वॉशिंगटन डीसी में शिफ्ट हुए हैं।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…