Select Date:

विधानसभा चुनाव डिजिटल तरीके से करने की तैयारी?

Updated on 23-05-2020 05:52 PM

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ऑनलाइन चुनाव कराने का बयान दिया है। इससे देश में डिजिटल चुनाव की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लॉक डाउन के दौरान विदेश में चुनाव डिजिटल तरीके से कराए जाने के बाद भारत में भी इसकी संभावनाएं बनने लगी हैं।
कोरोनावायरस का संक्रमण कब तक चलेगा, इसको लेकर अभी तक अनिश्चय की स्थिति बनी हुई है। बिहार के विधानसभा चुनाव को लेकर सितंबर माह तक हर हालत में चुनाव आयोग को अधिसूचना जारी करनी होगी। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यदि चुनाव आयोग ने समय पर चुनाव नहीं कराए, ऐसी स्थिति में बिहार में राष्ट्रपति शासन की संभावनाएं भी देखी जा रही हैं। इसको लेकर बिहार की राजनीति में बड़ी सरगर्मी है। मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में उप चुनाव होने थे इसकी भी अधिसूचना अभी तक चुनाव आयोग ने जारी नहीं की है।
चुनाव आयोग ने कई राज्यों के राज्यसभा चुनाव के मतदान की तारीख स्थगित कर दी थी। 2 माह से ज्यादा का समय हो गया है। अभी तक नई तारीखें घोषित नहीं की गई हैं। जबकि राज्यसभा के चुनाव में विधायक और विधान परिषद के सदस्य मतदान करते हैं। ऐसी स्थिति में राज्यों के चुनाव को लेकर अटकलों का दौर चल पड़ा है। कहीं-कहीं यह भी चर्चाएं हैं कि जिस तरीके की आर्थिक बदहाली की स्थिति देशभर में देखने को मिल रही है। इस स्थिति में केंद्र सरकार आर्थिक आपातकाल लगाकर भी चुनाव को टाल सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.