अयोध्या । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के चलते अयोध्या को चारों तरफ से सील करने की तैयारी है। इसके लिए अयोध्या समेत फैजाबाद शहर में प्रवेश के सभी मार्गों पर पूर्व में किए इंतजामों की मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्य कार्यक्रम की पूर्व संध्या से किसी को भी अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं लखनऊ के रास्ते सड़क से आने वाले वीवीआईपी को सहादतगंज से अयोध्या में प्रवेश देने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही अयोध्या जिले के पड़ोसी जनपद बस्ती, गोंडा, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी आदि में पूर्व में ही नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। इनके नेतृत्व में इन जनपदों की पुरलिस बार्डर पर कड़ी निगरानी रखेगी। वहीं जल मार्गों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए पीएसी, जल पुलिस की तैनाती की जा रही है। प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर हाईवे समेत अयोध्या के सभी छोटे-बड़े प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाए जाने की तैयारी है। यह सभी आगामी तीन अगस्त से कार्य करना शुरू कर देंगे। चार अगस्त की शाम से अयोध्या में प्रवेश प्रतिबंधित किया जा सकता है। इसके लिए सभी मार्गों पर पूर्व में किए इंतजामों की दोबारा मॉनिटरिंग की जा रही है।
छोटे रास्तों को सील करने की तैयारी
अयोध्या में प्रवेश के प्रमुख रास्ते जालपा देवी चौराहा, मोहबरा बाईपास, बूथ नंबर चार, रामघाट, साकेत पेट्रोल पंप, बंधा तिराहा, हनुमान गुफा समेत अन्य छोटे रास्तों को बैरीकेडिंग लगाकर सील करने की तैयारी है। इसके अलावा हाइवे पर भी पूर्व में लगे बैरीकेडिंग पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात कर आने जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जाएगी।
बना सुपर सिक्योरिटी जोन
पीएम सुरक्षा को लेकर कुल सात जोन बनाए गए हैं, इसमें हनुमानगढ़ी और सरयू तट जोन भी शामिल है। साकेत महाविद्यालय से लेकर नयाघाट तक के मुख्य मार्ग को सुपर सिक्योरिटी जोन में रखा गया है। इस मार्ग पर साकेत महाविद्यालय से आयोजन स्थल तक करीब एक किमी जिस पर प्रधानमंत्री सड़क के रास्ते सफर करेंगे, इन मार्गों पर लगे कई बैरियर सक्रिय हो गए हैं। अयोध्या मुख्य मार्ग से राम जन्मभूमि की तरफ जाने वाले सभी रास्ते सील किए जाने की तैयारी है। वहीं संभावना है कि पीएम नरेंद्र मोदी हनुमानगढ़ी में दर्शन और पूजन भी कर सकते हैं, इसे ध्यान में रखते हुए मुख्य मार्ग पर यातायात बंद किया जा सकता है।
नोडल अधिकारी रखेंगे नजर
पीएम के दौरे को लेकर अयोध्या के पड़ोसी जनपदों को भी अलर्ट पर रखा गया है। इन जनपदों में पूर्व में ही नोडल पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी, इन अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। सरयू नदी पार पड़ोसी जनपद बस्ती व गोंडा की पुलिस द्वारा अयोध्या बार्डर पर लगातार चेकिंग की जा रही, इसके साथ पुलिस टीम द्वारा जल पुलिस के सहयोग से नदी में गश्त किया जा रहा है। इसके अलावा अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, अमेठी व बाराबंकी जनपद पुलिस द्वारा बार्डर क्षेत्र पर निगरानी रखी जा रही, उनके द्वारा आने जाने वाले वाहनों व संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है। इन जनपदों के अधिकारियों द्वारा अयोध्या पुलिस से लगातार संपर्क रख सभी गतिविधियां शेयर की जा रही है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…