Select Date:

कोरोना काल में सुस्त पड़ी कश्मीर की टूरिज्म इंडस्ट्री में जान फूंकने की तैयारी

Updated on 28-09-2020 10:29 PM

नई दिल्ली कश्मीर सिर्फ भारतीय, बल्कि विदेशियों के बीच भी एक आकर्षक टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है। कश्मीर की कुदरती खूबसूरती हरे-भरे मैदान और बर्फीली चोटियां सदियों से देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। हालांकि जम्मू-कश्मीर में पिछले एक साल में टूरिज्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है।पिछले साल 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटने से ठीक पहले पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर छोड़ने के लिए कहा गया था। घटना के बाद कश्मीर में पर्यटकों का आना-जाना एकदम से कम हुआ है। पहले अनुच्छेद 370 और फिर कोरोना की महामारी ने टूरिज्म इंडस्ट्री की कमर तोड़कर रख दी है। बात दें कि जम्मू-कश्मीर की जीडीपी का 15 प्रतिशत हिस्सा टूरिज्म से ही आता है और लाखों लोग टूरिज्म इंडस्ट्री से जम्मू कश्मीर में जुड़े हुए हैं।

रविवार को वर्ल्ड टूरिज्म डे पर जम्मू-कश्मीर सरकार और टूरिज्म विभाग केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन उद्योग को दोबारा पटरी पर लाने के लिए कई योजनाएं शुरू कर रहे है। पर्यटकों को कश्मीर की ओर ध्यान खींचने के लिए जम्मू कश्मीर का पर्यटन विभाग देश-विदेश में कई बड़े कार्यक्रम करेगा।पूरी दुनिया में टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए हर साल 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे सेलिब्रेट किया जाता है।इसका मुख्य उद्देश्य रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाना और पर्यटन के प्रति लोगों को जागरुक करना है।इसके साथ ही कोरोना के बावजूद जम्मू कश्मीर में पर्यटकों को आने की खुली छूट होगी और उनकी सुरक्षा और दूसरी सुविधाओं के लिए सरकार और प्रशासन ने भरोसा भी दिया है। श्रीनगर की डल झील में वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ ताकि कश्मीर की तरफ एक बार फिर पर्यटकों को आकर्षित किया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.