शरद यादव की घर वापसी की तैयारी, नीतिश के करीबी नेता संपर्क में
Updated on
31-08-2020 10:49 PM
पटना ।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार हरसंभव समीकरण बनाने में जुटे हैं।इसमें नीतीश के पुराने सारथी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की घर वापसी की कवायद तेज हो गई है। शरद यादव की जेडीयू में वापसी को लेकर पार्टी के कई नेता उनके संपर्क में हैं। माना जा रहा है जल्द ही शरद यादव की घरवापसी हो सकती है।
बता दें कि नीतीश के साथ राजनीतिक मनमुटाव के चलते शरद यादव ने 2018 में जेडीयू से बगावत कर लोकतांत्रिक जनता दल नाम से अपनी अलग राजनीतिक पार्टी का गठन किया था। शरद यादव के साथ अली अनवर सहित कई बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद शरद यादव 2019 लोकसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट पर मधेपुरा से चुनाव भी लड़े लेकिन जेडीयू के दिनेश्वर यादव से 1 लाख वोटों से हारा दिया।पिछले कुछ दिनों से शरद यादव की तबीयत ठीक नहीं है। वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक शरद यादव की तबीयत को लेकर जेडीयू के कई बड़े नेताओं ने उनका हालचाल जानने के लिए उनसे संपर्क साधा। इसी दौरान पार्टी में दोबारा वापसी पर बात आगे बढ़ी। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले शरद यादव जेडीयू में शामिल हो सकते हैं।वैसे शरद यादव फिलहाल महागठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन आरजेडी की ओर से उन्हें कोई खास तवज्जों नहीं मिल रही है। इस बात से भी शरद यादव खफा हैं।इसके बाद शरद यादव की जेडीयू में वापसी की संभावना बढ़ गई है।वहीं जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन शरद यादव की जेडीयू में सीधे एंट्री के तौर पर कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन इशारों में संकेत जरूर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शरद समाजवादी आंदोलन के एक बड़े नेता हैं, पर आधिकारिक तौर पर अभी फिलहाल हमारे पास उनके पार्टी में वापस शामिल होने की कोई जानकारी नहीं है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि महागठबंधन में शरद यादव घुटन महसूस कर रहे हैं, और इसमें वह कोई निर्णय लेते हैं,तब वह चौंकाने वाला नहीं होगा। दरअसल, नीतीश कुमार की नजर आरजेडी के परंपरागत वोटर में सेंध लगाने की है। इसी के मद्देनजर पिछले दिनों आरजेडी के कई नेताओं की एंट्री जेडीयू में हुई है,जिनमें यादव और मुस्लिम विधायक शामिल रहे हैं। इसी कड़ी में अब जेडीयू की कोशिश शरद यादव की एंट्री को लेकर है ताकि लालू के परंपरागत वोटर्स यानी यादवों के वोट बैंक में सेंध लगाई जा सके।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…