भाजपा बोली- कांग्रेस ने साध्वी को किया काफी प्रताड़ित, तबीयत है नासाज
भोपाल । प्रदेश की राजधानी भोपाल में सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लापता होने के पोस्टर लगे हैं। भोपाल में कई स्थानों पर प्रज्ञा की फ़ोटो के साथ लगे इन पोस्टरों ने सांसद को लापता बताया गया है। इसका जवाब देते हुए भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के द्वारा साध्वी को काफी प्रताड़ित किया गया है, इसीलिए उनकी तबीयत खराब चल रही है। दिल्ली एम्स में लगातार उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राजधानी में पोस्टर किसने लगाए हैं। पोस्टर में लगाने वाले ने कोई जानकारी भी नहीं दी है। इस मामले में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि लोगों को जब आवश्यकता है, गरीब परेशान हो रहे हैं, राशन मिल नही रह है तब सांसद गायब है। लेकिन दिग्विजय सिंह सेवा में लगे हुए है। गौरतलब है कि बीते दिनों संत हिरदाराम नगर में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गरीब महिलाओं के बीच राशन बांटा था, तब उन्होंने भी साध्वी प्रज्ञा के लापता होने का मुददा उठाया था। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि लॉकडाउन से आम जनता परेशान है। बेरोजगारी बढ़ गई है। शिवराज सरकार को गरीब परिवारों को हर माह साढ़े सात हजार रुपये देना चाहिए। पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी सांसद साध्वी प्रज्ञा भोपाल से गायब है। वहीं, चुनाव हारने के बाद भी दिग्विजय सिंह जनता की सेवा कर रहे हैं। तब इसके जवाब में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार में साध्वी प्रज्ञा को काफी प्रताड़ित किया गया था। वह उससे पीड़ित हैं, उन्हें रासायनिक इंजेक्शन दिया गया था। रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि साध्वी प्रज्ञा की एक आंख में रिएक्शन हो गया है, वो खुलना बंद हो गया है। उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है। दिग्विजय सिंह के इशारे पर मनमोहन सिंह की सरकार में उन्हें काफी टॉर्चर किया गया था। उन्होंने कोरोना की लड़ाई में साध्वी प्रज्ञा ने सांसद निधि की पूरी राशि दे दी है। दिल्ली एम्स में लगातार उनका इलाज चल रहा है। हम लोग यहां लोगों की सेवा कर रहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले भी कई बार पीसी शर्मा लापता होने के मुद्दे पर साध्वी प्रज्ञा पर सवाल उठा चुके हैं। इसी तरह से पूर्व में पूर्व सीएम कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह के लापता होने के पोस्टर भी लग चुके हैं।
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…