मुम्बई । टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा है कि शुरुआती दौर में उन पर पहले दूसरों की बातों का बहुत असर होता था और वह परेशान हो जाते थे तब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने उनका काफी साथ दिया। उन्होंने कहा, ‘मेरी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कोच रिकी पॉन्टिंग ने एक बच्चे की तरह मुझे संभाला। मैने उनसे काफी कुछ सीखा है।’
पंड्या ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) निदेशक राहुल द्रविड़ का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘विराट, रोहित और रवि सर आपको खेल की बारीकियां सिखाने के साथ ही अपने तरीके से खेलने की आजादी भी देते हैं। उन्होंने मुझे सुरक्षा का भाव दिया और यही वजह है कि मैं अपने फैसले स्वयं लेने लगा।’ द्रविड़ के बारे में उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मुझे वैसे ही स्वीकार किया, जैसा मैं हूं। उन्होंने मुझे कभी किसी कसौटी पर नहीं कसा। उन्होंने क्रिकेटर के तौर पर मेरा सम्मान किया।’ इस ऑलराउंडर को साल 2018 में चोट लगी थी जब उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान मैदान से स्ट्रेचर से ले जाया गया था। इस पर पंड्या ने कहा, ‘मुझे लगा कि मेरा करियर खत्म हो गया क्योंकि मैंने कभी किसी को ऐसे स्ट्रेचर पर जाते हुए नहीं देखा। मेरा दर्द कम ही नहीं हो रहा था पर किस्मत से मेरा शरीर तुरंत रिकवरी मोड में चला गया जिससे में वापसी में सफल हो पाया।’
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…