बिलासपुर। संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने टीम बनाकर एक साथ अभियान चलाने का आदेश दिया था जिसे अति पुलिस अधीक्षक द्वय उमेश कश्यप, संजय ध्रुव के मार्गदर्शन मेँ तथा राजपत्रित अधिकारिओ के निर्देश पर क्रियान्वयन किया गया. थाना प्रभारिओ ने अपनी अपनी टीम के साथ निर्देशानुसार कार्यवाही किया,जिसमे कुछ कबाडिओ के यहाँ कटिंग वाहनों के पाट्र्स मिले हैं,साथ ही चोरी के संदेह मेँ काफ़ी मात्रा मेँ लोहे के सामान मिला, जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई हैंआज की कार्यवाही मेँ 3 प्रकरण 102 ष्ह्म्श्चष् के तहत तथा 2 प्रकरण 41.1.4/379 की कार्यवाही की गई. आज की कार्यवाही मेँ लगभग 20 क्विंटल सामान जप्त किया गया हैं. चोरी का सामान नही खऱीदने की हिदायत दी गयी है. बिलासपुर पुलिस के इस अभियान से निश्चित रूप से संपत्ति संबंधी अपराध, विशेषकर बाइक चोरी इत्यादि जैसे अपराधों के नियंत्रण मेँ काफ़ी मदद मिलेगी..