Select Date:

भोपाल में 'खाकी' का इकबाल खत्म, बीच सड़क पर 'नवदुनिया' के पत्रकार को चाकू की नोक पर बनाया बंधक, 32 हजार की लूट

Updated on 16-06-2026 11:30 AM

भोपाल। राजधानी में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद भी अपराधों का ग्राफ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस का खौफ बदमाशों के दिलों से इस कदर खत्म हो चुका है कि अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी सुरक्षित नहीं है। शहर की पुलिस रात में गश्त के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत यह है कि रात के अंधेरे में सड़कें बदमाशों के हवाले होती हैं। इसका जीता-जागता प्रमाण बीती रात निशातपुरा थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बेखौफ बदमाशों ने 'नवदुनिया-नईदुनिया' के कर्मचारी अनुज की गर्दन पर चाकू अड़ाकर उन्हें सरेराह बंधक बना लिया और 32 हजार रुपये लूट लिए

यूं दिया वारदात को अंजाम, निशातपुरा पुलिस नदारद

घटना रात करीब साढ़े बारह बजे की है, जब अनुज अपना कार्य समाप्त कर घर लौट रहे थे। निशातपुरा थाना क्षेत्र पार करते ही एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। लिफ्ट न देने पर एक बदमाश उनकी गाड़ी के सामने कूद गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और अनुज गिर गए। इसके तुरंत बाद वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन अन्य बदमाश आ गए। उन्होंने अनुज की गर्दन पर चाकू अड़ा दिया और उन्हें सड़क से उठाकर पास के ही एक कमरे में बंधक बनाकर ले गए।

सोचने वाली बात यह है कि मुख्य मार्ग पर इतनी बड़ी वारदात हो गई और पुलिस की गश्ती गाड़ियां नदारद थीं। निशातपुरा थाना पुलिस क्या सिर्फ कागजों पर ही गश्त कर रही है?

जान से मारने की धमकी देकर करवाए ऑनलाइन ट्रांसफर

कमरे में बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने अनुज से पैसों की मांग की। नकद पैसे न होने पर बदमाशों ने उन्हें डरा-धमका कर उनके परिचितों (प्रशांत व अन्य) से ऑनलाइन पैसे मंगवाए। इस तरह बदमाशों ने कुल 32,000 रुपये ट्रांसफर करवा कर लूट की इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के मुख्य बिंदु, जो पुलिस महकमे को आईना दिखाते हैं

चेकिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति: रात के समय पुलिस आम जनता को रोककर बेवजह परेशान करती है, लेकिन चार बदमाश हथियार लेकर खुलेआम घूमते हैं, एक व्यक्ति को उठाकर कमरे में ले जाते हैं और पुलिस को भनक तक नहीं लगती।

इंटेलिजेंस पूरी तरह फेल: थाना क्षेत्र की झुग्गियों में कौन से सक्रिय अपराधी पल रहे हैं, इसकी कोई सूचना पुलिस के बीट प्रभारियों और मुखबिर तंत्र के पास नहीं है।

कमिश्नरी सिस्टम पर तमाचा: राजधानी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने का उद्देश्य ही त्वरित कार्रवाई और अपराधों पर लगाम लगाना था, लेकिन इस घटना ने पूरे सिस्टम की बखिया उधेड़ कर रख दी है।

आरोपियों की पहचान हुई, लेकिन गिरफ्त से दूर

  • घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों (डीसीपी और टीआई) को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पास की झुग्गी में रहने वाले आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस आरोपियों के घर भी गई, लेकिन वे सभी मौके से फरार हो गए। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
  • गर्दन पर चाकू लगाकर बंधक बनाना और फिर लूट की घटना को अंजाम देना यह बताता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। सवाल यह है कि पहचान होने के बाद भी क्या पुलिस इन लुटेरों को जल्द पकड़ पाएगी?
  • वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अब वातानुकूलित कमरों से बाहर निकलकर जमीनी हकीकत देखनी होगी, अन्यथा भोपाल को 'अपराधों की राजधानी' बनने से कोई नहीं रोक सकेगा। पुलिस को अब अपनी कुंभकर्णी नींद से जागकर यह साबित करना होगा कि शहर में कानून का राज है, न कि चाकूबाज गुंडों का।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.