नई दिल्ली । नरेंद्र मोदी चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाले सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने ही दिसंबर 2018 में परियोजना की आधारशिला रखी थी। 1224 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 2300 किलोमीटर लंबी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई गई है। चेन्नई से अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के बीच 2एक्स200 गीगाबाइट प्रति सेकेंड की बैंडविड्थ और फिर पोर्ट ब्लेयर से अंडमान-निकोबार के 7 अलग-अलग द्वीपों के बीच 2एक्स100 गीगाबाइट प्रति सेकेंड की बैंडविड्थ से अब लोगों को इंटरनेट मिलेगा। हाई स्पीट ब्रॉडबैंड की शुरुआत से एक दिन पहले पीएम मोदी ने अंडमान के बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में कहा था अंडमान-निकोबार द्वीप समूह ने भारत की आज़ादी के आंदोलन को ताकत दी। आत्मनिर्भर भारत के लिए नये भारत की रक्षा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए भी अंडमान-निकोबार की व्यापक भूमिका है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे अंडमान निकोबार द्वीपसमूह को डिजिटल माध्यम से देश और दुनिया से जुड़ने में अब कोई समस्या नहीं आएगीऔर यह द्वीपसमूह आत्मनिर्भर भारत में प्रमुख भूमिका निभाएगा।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…