Select Date:

यूएसआईबीसी आइडियाज समिट को पीएम मोदी 22 जुलाई को करेंगे संबोधित

Updated on 19-07-2020 08:25 PM
नई दिल्ली । अमेरिका-भारत के बीच संबंधों की प्रगाढ़ता के चलते अमेरिकी चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स, यूएसआईबीसी (अमेरिका-भारत कारोबार परिषद) ‘इंडिया आइडियाज समिट-2020' का आयोजन करने जा रही है। इस शिखर सम्मेलन में दोनों देशों की बातचीत के आधार पर ही अमेरिका और भारत की आगे की साझेदारी तय होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जुलाई को इस शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यूएसआईबीसी ने बताया है कि इस शिखर सम्मेलन में भारत सरकार और अमेरिका की सरकार के वे शीर्ष अधिकारी एक साथ आएंगे, जो कोरोना महामारी के बाद उबरने की रूपरेखा पर काम कर रहे हैं। इस साल पीएम मोदी के अलावा शिखर सम्मेलन को संबोधित करने वालों में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, अमेरिकी चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम डोनोहू, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, वर्जीनिया के सीनेटर मार्क वार्नर और कई अन्य नेता शामिल हैं। यह कार्यक्रम 22 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से रात के 12 बजे तक होगा। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। अमेरिका और भारत सरकार के अनुरोध पर साल 1975 में इसका गठन हुआ था। यूएसआईबीसी, अमेरिका और भारत के बीच सबसे बड़ा द्विपक्षीय व्यापार संघ है। इसमें दोनों देशों की 350 उच्च श्रेणी की कंपनियां शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.