दिल्ली सहित बड़े शहरों में बेकाबू हो रहा कोरोना पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा
Updated on
14-06-2020 08:11 PM
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी को लेकर भारत के मौजूदा हालात और आगे की तैयारी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। पीएमओ की ओर से बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों के साथ बैठक में दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महामारी की स्थिति की समीक्षा की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब आज ही देश में कोरोना वायरस केसों की संख्या 3 लाख के पार चली गई है। देश में आज कोरोना से रिकॉर्ड 11 हजार से भी अधिक केस सामने आए हैं। पीएमओ की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में जानकारी दी गई कि कोविड-19 के दो-तिहाई मामले पांच राज्यों में हैं जिनमें से अधिक मामले बड़े शहरों में सामने आए हैं।
बैठक के दौरान राजधानी दिल्ली के मौजूदा हालात को लेकर भी चर्चा हुई और अगले दो महीने की के अनुमानों पर भी बात हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने सलाह दी कि केंद्र गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री एलजी और दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ आपात बैठक बुलाएं, जिसमें केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और तीनों नगर निगमों के महापौर भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में मौजूदा हालात से निपटने के लिए एक साझा प्लान तैयार किया जाए।
बड़े शहरों में बढ़ते केसों की चुनौती को देखते हुए टेस्टिंग के साथ बेड की संख्या बढ़ाने पर चर्चा हुई ताकि प्रतिदिन केसों में हो रही वृद्धि से बेहतर तरीके से निपटा जाए। पीएम मोदी ने आधिकार प्राप्त समूह की ओर से जिलेवार बेड/आइसोलेशन बेड की जरूरतों को लेकर दिए गए प्रस्ताव का संज्ञान लिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ आपातकालीन योजना पर काम करने को कहा।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…