आईसीसी के दिशानिर्देशों के साथ खेलना अजीब पर सुरक्षा के लिए जरुरी : संगकारा
Updated on
01-06-2020 08:46 PM
नई दिल्ली। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) दिशानिर्देशों के अंतर्गत क्रिकेट खेलना सभी को अजीब लगेगा, पर कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में सुरक्षित रहने का इससे बेहतर तरीका नहीं है। आईसीसी ने कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए क्रिकेट की शुरुआत करने से पहले कई दिशानिर्देश जारी किये हैं। इसके साथ ही उसने कड़े नियम भी बनाये हैं। जैसे गेंद पर लार को इस्तेमाल नहीं होगा, खिलाड़ी हाथ नहीं मिलाएंगे और सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। खेल खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे। आईसीसी द्वारा जारी सुरक्षा कदमों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति शामिल है और मैच से पहले 14 दिन का पृथक अभ्यास शिविर तथा अंपायरों द्वारा गेंद को पकड़ने के लिए दस्ताने पहनना भी शामिल है। संगकारा ने कहा, ‘ यह सही है कि ये दिशानिर्देश खिलाड़ियों को रोकेंगे, उन्हें खेलने में बाधा आयेगी, यह सचमुच काफी अजीब होगा और जब मैं इसके बारे में सोचता हूं तो ये मुझे भी अजीब लग रहा है पर अभी सेहत और उसकी सुरक्षा सबसे पहले है।’ इसलिए इन नियमों का पालन करना ही होगा। इस समय स्वास्थ्य सबसे अहम है, विशेषकर खिलाड़ियों के लिए जिससे क्रिकेट में वापसी पर उनका आत्मविश्वास बढ़े और शायद कुछ समय बाद दर्शकों के लिए भी स्टेडियम खोले जा सकें।’संगकारा मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने आईसीसी के दिशानिर्देशों के बारे में कहा, ‘यह सब आपसी भागीदारी में ही संभव होगा क्योंकि जब आप अनुबंध के अंतर्गत हो तो फिर आप नियोक्ता खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने और इसके बारे में भरोसा दिलाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।’
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…