आईपीएल में भाग लेने से पहले खिलाड़ियों के होंगे चार कोरोना टेस्ट
Updated on
01-08-2020 06:28 PM
मुम्बई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सत्र 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में होना है। इसके लिए आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की एक बैठक 2 अगस्त को होगी। इस बैठक में आईपीएल का कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है। वहीं अब तक की जानकारी के अनुसार आईपीएल में हिस्सा लेने से पहले खिलाड़ियों को चार कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा। वहीं पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को लेकर जाने का फैसला बीसीसीआई नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी टीमों पर रहेगा।
2 अगस्त को बीसीसीआई आईपीएल कार्यक्रम, सुरक्षा प्रोटोकॉल सहित सभी मुद्दों पर अपना फैसला दे सकता है। हाल ही में बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की थी कि इस साल आईपीएल 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। यूएई पहुंचने से पहले खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट में नेगेटिव आना अनिवार्य होगा।
इससे पहले सभी आईपीएल सत्र में खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ रहने की अनुमति मिली है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए हालात बिल्कुल अलग हैं। ऐसे में अगर खिलाड़ियों की पत्नियां या गर्लफ्रेंड्स साथ रहती हैं, तो उन्हें भी सुक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जैव सुरक्षा घेरे में ही रहना होगा। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के साथ पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स के यूएई जाने का फैसला फ्रेंचाइजी टीमों पर छोड़ दिया है पर टीम के साथ रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…