मानसिक सेहत को लेकर खुलकर बात करें खिलाड़ी : डोमिंगो
Updated on
10-06-2020 07:36 PM
ढ़ाका। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रसेल डोमिंगो टीम ने कहा है कि अब खेल में भी मानसिक सेहत को लेकर खुलकर बात होनी चाहिये। डोमिंगो ने कहा कि एक ऐसा माहौल तैयार किया जाना चाहिये जिससे कि खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक पहलुओं से जुड़े मामलों पर खुलकर बात करें। डोमिंगो इसके साथ ही चाहते हैं कि खिलाड़ी भी अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुक रहे। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक मानसिक थकान की बात है तो मैं चाहता हूं कि खिलाड़ियों को इस मामले में ईमानदार होना चाहिए और उन्हें खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए।’’ डोमिंगो ने कहा, ‘‘सभी खिलाड़ी इन पहलुओं पर बात करने में खुद को सहज नहीं पाते हैं पर हम ऐसा माहौल तैयार करना चाहते हैं जहां हमारी टीम, हमारे खिलाड़ी इस पर खुलकर बात करें कि वे कैसा महसूस कर रहे हैं और क्या उन्हें विश्राम चाहिए और क्या यह शारीरिक या मानसिक मुद्दा है। ’’ ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी समस्याओं से निबटने के लिये जब खेल से विश्राम लिया था तब क्रिकेटरों के मानसिक स्वास्थ्य का मसला सामने आया था। इसके बाद कई अन्य खिलाड़ियों को भी अवसाद के कारण खेल से ब्रेक लेना पड़ा था।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…