Select Date:

अलास्का में हवा में टकराए विमान, सात लोगों की मौत

Updated on 01-08-2020 06:28 PM
सैन फ्रांसिस्को । अमेरिका के अलास्का प्रांत में हवा में दो विमानों के आपस में टकराने से सात लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका के अलास्का प्रांत में केनाई प्रायद्वीप पर सोल्तोना हवाई अड्डे के पास हवा में शुक्रवार सुबह दो विमानों की आपस में टक्कर हो गई। संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) के एक बयान के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे हवाई अड्डे से उत्तर-पूर्व में दो मील की दूरी पर एक इंजन वाले डी हैविलैंड डीएचसी-2 बीवर विमान दूसरे दो इंजन वाले पाइपर-पी12 विमान से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मारे गए लोगों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के एक स्टेट असेंबली मेंबर गैरी नोप भी शामिल हैं। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के अधिकारी दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। एनटीएसबी अलास्का के प्रमुख क्लिंट जॉनसन के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा स्टर्लिंग हाइवे के पास गिरा है। दोनों ही विमानों ने सोलडोन्टा एयरपोर्ट से उड़ान भरी और एंकोरेज शहर से करीब 150 मील दूर हवा में यह आपस में टकरा गए। दोनों विमानों में सवार लोगों की संख्या के बारे में अभी पता नहीं चला है। इस दुर्घटना में अलास्का हाउस के प्रतिनिधि गैरी नोपे की मौत की उनके कई सहयोगियों ने पुष्टि की है। नोपे की पत्नी हेलेन ने कहा कि वह शुक्रवार सुबह अपना विमान उड़ा रहे थे। अलास्का के गवर्नर माइक डनली ने शुक्रवार को सोमवार तक नोपे के सम्मान में अमेरिकी ध्वज और अलास्का प्रांत के झंडे को आधा झुकाने का आदेश दिया है। अलास्का के कई नेताओं ने नोपे के निधन पर दुख और संवेदना व्यक्त की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.