कोरोना संक़मण से बचाव में गांव गांव सजग कर रही पी एल ए की टीम
Updated on
12-06-2020 08:02 PM
ब्लाक समन्वयकों ने निभाई अहम भूमिका
उमरिया। पाली राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व्दारा संचालित सहभागी सीख क़ियान्वयन (पी एल ए ) कार्यक्रम के माध्यम से गांव गांव में पी एल की टीम कोरोना संक़मण से वचाव कार्य मे जुटी हुई हैं, और इस कार्य को अंजाम दे रही है गांव की सेहतसखी ,आशा ,आशा सहयोगिनी और सहारा मंच की टीम।विदित हो की देश जब से कोरोना संकट के दौर से गुजर रहा है, तब से ही ऊपर से लेकर गांव में सबसे निचले पायदान पर कार्य कर रही पी एल ए की टीम ने जन जागरूकता कार्यक्रम के माथ्यम से बखूबी लोगों तक पहुंच कर उन्हें बचाव के तरीकों से अवगत कराने में महती भूमिका निभाई है। गांव की सेहत सखी और आशा ने दीवार लेखन कर जहां एक ओर जागरूकता फैलाने में अथक प्रयास किया वही लोगों को मास्क और ओ आर एस बाटकर जीवन जीने के तौर तरीकों से जन जन को बताया है। चाहे प्रवासी मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था की बात हो उनके बीच पंहुच कर हर समस्या से बचाने की कोशिश की हैँ। कोरोना संकट के इस दौर मे श्रीमती निधि अग्रवाल डी सी एम उमरिया, श्रीमती पूजा महोबिया बी सी एम पाली ,श्री राजेन्द्र वर्मा बी सी एम मानपुर , लाकेश्वर जी बी सु एम करकेली, एकजुट संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक श्री शशिकांत श्रीवास्तव सहारा मंच के अविनाश वर्मा के कुशल नेतृत्व मे सुदीप व्दिवेदी, रवि ,संतोष कुमार मिश्रा ,आनन्द गुप्ता संतोष सूर्यवंशी, राहुल जी ने सतत प्रयास कर कोविड -19 से वचाव , जन जागरूकता के कार्य मे लगे हुए हैं।
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…