बघेरा कालोनी में मूलभूत सुविधाओं का किया जाएगा भौतिक सत्यापन
Updated on
23-07-2020 05:51 PM
दुर्ग । नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में छ0ग0 गृह निर्माण मण्डल द्वारा बघेरा वार्ड में आवासीय कालोनी का निर्माण किया गया है। नगरीय प्रशासन छ0ग0 शासन के निर्देशानुसार कालोनी हस्तांतरण की प्रक्रिया हेतु कालोनी में मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया जावेगा। इसके लिए निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा 7 सदस्यीय दल का गठन किया गया है। इस संबंध में आयुक्त श्री बर्मन ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार छ0ग0 गृह निर्माण मण्डल द्वारा निर्मित कालोनियों का निकायों में हस्तांतरण करने के निर्देश दिये गये है। इसके लिए दुर्ग निगम सीमा क्षेत्र के वार्ड 56 बघेरा में निर्मित बघेरा कालोनी में आज की स्थिति में सड़क, नाली, बिजली, एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का आंकलन एवं भौतिक सत्यापन किया जाना है जिसके लिए 7 अधिकारियों का दल बनाया गया है जिसमें कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, छ0ग0 गृह निर्माण मण्डल संभाग दुर्ग के श्री वी0कके0 गहवार कार्यपालन अभियंता, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी आर0के0 बंजारे, सहा0 अभियंता राजू पोद्दार, भवन अधिकारी गिरीश दीवान तथा उपअभियंता को शामिल किया गया है। उन्होनें बताया अधिकारीगण कालोनी में मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर 24 जुलाई 2020 तक अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगें।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…