दिल्ली एम्स में कोरोना वैक्सीन के पहले चरण का परीक्षण पूरा
Updated on
10-08-2020 06:41 PM
नई दिल्ली । दिल्ली एम्स में चल रहा कोरोना वैक्सीन के परीक्षण का पहला चरण समाप्त हो गया है। परीक्षण की गति धीमी होने के कारण 100 के बजाय 16 वालंटियर को ही वैक्सीन की खुराक दी गई। इस चरण में किसी भी वालंटियर में वैक्सीन के दुष्प्रभाव नहीं दिखे इसलिए इन लोगों को अब दूसरी खुराक दी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और भारत बायोटेक के कोविड-19 के टीके पर परीक्षण के लिए पहले चरण में एम्स में सिर्फ 16 वालंटियर को वैक्सीन दी गई, जबकि इस चरण में 100 लोगों को यह टीका दिया जाना था। भारत में वैक्सीन के पहले चरण के ट्रायल में कुल 376 लोगों पर परीक्षण होना था। इन लोगों में से 100 का परीक्षण एम्स में होना था। एम्स ने इस ट्रायल के लिए एथिक्स समिति बनाई, जिसकी निगरानी में 18 जुलाई को टीकाकरण शुरू करने की मंजूरी दी गई थी। ट्रायल जल्दी करने के लिए प्राइवेट लैब को जांच की जिम्मेदारी दी गई। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, बाकी राज्यों के मेडिकल कॉलेज में ट्रायल का लक्ष्य पूरा कर लिया गया। इस वजह से एम्स में पहले चरण के कम लोगों को शामिल किया जा सका।
- दूसरी खुराक देनी शुरू
जिन 16 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया था, उन्हें दूसरा डोज दिया जाने लगा है। शनिवार को एक वालंटियर को दूसरा डोज दिया गया। 24 जुलाई से अस्पताल में सबसे पहले 30 साल के एक युवक को वैक्सीन दी गई थी। इस पूरे कार्यक्रम के तहत वैक्सीन की दूसरी खुराक 14 दिन के बाद देनी थी और इसी समय में 100 लोगों पर परीक्षण का पहला चरण होना था। वैक्सीन के कार्यक्रम से जुड़े एक डॉक्टर ने बताया कि अब धीरे धीरे बाकी लोगों में भी दूसरा डोज दिया जाएगा। जिन 16 लोगों पर परीक्षण किया जा रहा है वे बिल्कुल स्वस्थ हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…