मुंबई। कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को 60 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई। इसी के साथ ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल की कीमतों में किए जाने वाले रोजाना बदलाव को दोबारा शुरू कर दिया। इससे पहले रविवार को 83 दिन बाद 60 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी की गई। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.86 रुपए से बढ़कर 72.46 रुपए प्रति लीटर हो गई। इसी तरह डीजल की कीमत 69.99 रुपए से बढ़कर 70.59 रुपए प्रति लीटर हो गई। इसी के साथ कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 57 पैसे बढ़कर 74.46 रुपए और डीजल की कीमत 66.71 रुपए प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में यह बढ़ोत्तरी 53 पैसा रही और पेट्रोल 76.60 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल 69.25 रुपए हो गया। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 58 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 69.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल 69.37 रुपए प्रति लीटर हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में दैनिक बदलाव की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां नियमित अंतराल पर विमान ईंधन और घरेलू रसोई गैस कीमतों में बदलाव कर रही थीं लेकिन 16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर भारी उथल-पुथल होना था। सरकार के पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क तीन रुपए प्रति लीटर बढ़ाए जाने के तुरंत बाद इनकी कीमतें स्थिर हो गईं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…