नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार 16 जून को फिर दोनों ईंधनों की कीमतें बढ़ी हैं। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल जहां 5.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है, वहीं डीजल की कीमत भी 5.80 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है। दिल्ली में आज डीजल 57 पैसे तो पेट्रोल 47 पैसे महंगा हुआ। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत कल के 76.26 रुपढ से बढ़कर 76.73 रुपए प्रति लीटर हो गई जो कि 47 पैसे महंगा है। इसी तरह डीजल की कीमत 74.62 रुपए से बढ़कर 75.19 रुपए प्रति लीटर हो गई जो कल के मुकाबले 57 पैसे महंगा है। दिल्ली पेट्रोल 75.16 और और डीजल 73.39 रुपए, मुंबई 83.62, डीजल 73.75 रुपए, चेन्नै पेट्रोल 80.37, डीजल 73.17 रुपए और कोलकातामें पेट्रोल 78.55 और डीजल 70.84 रुपि प्रति लिटर बिक रहा है। पिछले 10 दिनों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी है, लेकिन घरेलू बाजार में इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अभी इंडियन बास्केट कच्चे तेल की कीमत घट कर 35 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रह गया है। लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उस हिसाब से कमी नहीं हुई है। इसी का असर है कि पिछले 10 दिनों में डीजल की कीमत में 5.80 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…