इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के होलसेलर एवं फुटकर विक्रेताओं को सामग्री डिस्पैच की अनुमति
Updated on
27-05-2020 09:25 PM
अनुमति मात्र एक दिवस हेतु होगी मान्य, कलेक्टर ने जारी किया आदेश :
इन्दौर। कलेक्टर मनीष सिंह ने शहर के इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के होलसेलर्स एवं फुटकर विक्रेताओं को उनकी दुकान एवं गोडाउन से सामग्री डिस्पैच करने की अनुमति प्रदान की है। इस अनुमति के द्वारा वे सामग्री को इन्दौर जिले में तथा जिले से बाहर डिस्पैच कर सकते हैं।
कलेक्टर सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार 27, 28 एवं 29 मई को क्रमशः 10-10 प्रतिष्ठान सामग्री डिस्पैच कर सकेंगे। इस प्रकार 27 मई को 10 प्रतिष्ठान, 28 मई को पुनः 10 प्रतिष्ठान तथा 29 मई को भी 10 प्रतिष्ठान प्रातः 9 से शाम 6 बजे तक सामग्री डिस्पैच का कार्य संचालित कर सकेंगे। इन प्रतिष्ठानों को दुकान एवं गोदाम से निर्धारित समय एवं तिथि के अनुसार ही संस्थान खोले जाने की अनुमति है। निर्देशों के अनुसार एक दुकान व गोदाम का कार्य पूर्ण होने के पश्चात ही दूसरी दुकान तथा गोदाम का कार्य प्रारंभ किया जा सकेगा। आदेश में दुकान व गोदाम से केवल सामग्री स्थानांतरण की अनुमति दी गई है। किसी भी स्थिति में सामग्री का विक्रय या वितरण नहीं किया जाएगा। इसी प्रकार किसी भी स्थिति में एक दुकान अथवा गोदाम पर दो वाहनों, एक मालिक अथवा संचालक तथा दो हम्मालों से अधिक व्यक्ति नहीं रहेंगे। सूची में दिए गए प्रतिष्ठानों में से यदि कोई प्रतिष्ठान कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत आता है, तो ऐसे प्रतिष्ठानों के लिए यह आदेश स्वतः ही निरस्त माना जाएगा। सामग्री डिस्पैच करते वक्त इन प्रतिष्ठानों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम से संबंधित समस्त उपायों को अपनाना आवश्यक होगा। साथ ही फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…