सिल्वरस्टोन । फार्मूला वन ड्राइवर सर्जियो पेरेज ने कहा है कि वह सिल्वरस्टोन में रविवार को होने वाली रेस का हिस्सा नहीं हो पायेंगे। परेज कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के कारण अभी पृथकवास में चले गये हैं। पेरेज के अनुसार वह हंगरी और ब्रिटेन में हुई रेस के बीच में मेक्सिको की यात्रा के दौरान वायरस से संक्रमित हुए होंगे। पेरेज पृथकवास में रहने के कारण अगले सप्ताह इसी ट्रैक पर होने वाली एक अन्य रेस में भी भाग नहीं लेंगे। पेरेज ने कहा कि वह मेक्सिको में अपनी मां को देखने गये थे जो एक हादसे के बाद से ही अस्पताल में भर्ती थीं। इस उन्होंने कहा, ‘‘रेस का हिस्सा नहीं बन पाना निराशाजनक है पर यह दिखाता है कि हम इस वायरस के सामने कितने बेबह हैं।’’ मेक्सिको के इस ड्राइवर ने घर जाने के लिये निजी जेट का इस्तेमाल किया था उनका कहना है कि तब तक उन्हें कोई लक्षण नहीं थे।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…