पेप्सी शर्मा: सपना चौधरी को नागिन डांस में हराया, UP में पैदा हुए, पर हरियाणवी रागनी ने बनाया स्टार
Updated on
08-06-2026 03:12 PM
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। परिवार में पेप्सी शर्मा अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी बेटी 10 साल की है, जबकि बेटा सिर्फ 7 साल का। पेप्सी शर्मा हरियाणवी लोक गीतों और रागनी कार्यक्रमों की पहचान थे। मशहूर डांसर सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी खूब जमती थी। कहना गलत नहीं होगा कि सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी के बढ़ने में पेप्सी शर्मा का बड़ा हाथ रहा है। एक बार तो रागनी कंपीटिशन में पेप्सी शर्मा ने 'नागिन डांस' में सपना चौधरी को भी हरा दिया था।
पेप्सी शर्मा के निधन पर उनके लाखों फैंस सदमे में हैं। हरियाणवी कलाकारों को भी जबरदस्त झटका लगा है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि पेप्सी शर्मा अब उनके बीच नहीं हैं, क्योंकि वह सेहतमंद थे। खूब एक्टिव रहते थे। उम्र भी कम थी। पेप्सी शर्मा मूल रूप से एक लोक गायक थे, वह अपने लोक नृत्य के लिए भी मशहूर थे। टीवी पर 'स्टार प्लस' के कार्यक्रम 'यह दिल है हिंदुस्तानी' में भी उन्होंने परफॉर्म किया था।
पेप्सी शर्मा कौन थे?
पेप्सी शर्मा का असली नाम यशपाल शर्मा था। वह मूल रूप से एक लोक गायक, रागनी कलाकार थे। स्टेज की दुनिया में उन्हें पेप्सी शर्मा के नाम से जाना जाता है। हरियाणवी रागनी के बूते राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले पेप्सी शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के पतला गांव के रहने वाले थे। वह हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर से लेकर राजस्थान के कई इलाकों में स्टेज परफॉर्मेंस करते थे। खासकर गोशालाओं में होने वाले रागनी कंपीटिशन में उनकी अहम भूमिका रहती थी।
पेप्सी शर्मा का निधन कैसे हुआ?
परिवार ने बताया है कि लोक कलाकार पेप्सी शर्मा ने अचानक सीने में दर्द की शिकायत की थी। इससे पहले वह पूरी तरह स्वस्थ थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने इलाज भी शुरू किया, लेकिन जान नहीं बच सकी।
साल 2017, जब पेप्सी शर्मा से हार गई थीं सपना चौधरी
रागनी कंपीटिशन में पेप्सी शर्मा और सपना चौधरी की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। दोनों ने स्टेज पर कई बार, एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी थी। 'पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिख्यै' पर इस जोड़ी की जुगलबंदी फैंस की फेवरेट रही है। हुमांयूपुर गांव में साल 2017 में तो एक बार स्टेज पर नागिन डांस करते हुए पेप्सी शर्मा ने सपना चौधरी को भी हरा दिया था। दोनों का यह वीडियो बेहद पॉपुलर है और यूट्यूब पर इसे 55 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
यूपी में जन्मे, 6 भाई में सबसे छोटे, हरियाणवी रागनी से पहचान
पेप्सी शर्मा को बचपन से ही गाने का शौक था। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह सिंगर बनेंगे। खासकर, यह कि उत्तर प्रदेश में जन्म के बावजूद वह हरियाणवी रागनी के इतने बड़े स्टार बनेंगे। उनके भाई बताते हैं कि पेप्सी को हमेशा से लोक गीतों, विशेष रूप से हरियाणवी गीतों से खास लगाव था। छह भाइयों में सबसे छोटे पेप्सी के एक भाई टीचर हैं, जबकि बाकी अलग-अलग बिजनस करते हैं।
परिवार से छुपाकर कार्यकम में जाते थे पेप्सी शर्मा
'दैनिक भास्कर' से बातचीत में पेप्सी शर्मा के भाई बताते हैं कि करीब 20 साल पहले यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी ने सबसे छुप-छुपाकर गाना शुरू किया था। उनकी इस कला के बारे में घरवालों को कोई खबर नहीं थी। लेकिन जब एक दिन पहली बार उनका कार्यक्रम टेलीविजन पर प्रसारित हुआ, तब परिवार और परिजनों को इसकी बखर लगी। मजेदार बात यह है कि तब तक यशपाल शर्मा की पेप्सी शर्मा के रूप में फैन फॉलोइंग बन चुकी थी।
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
आमिर खान स्टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…