ब्रिटेन में नस्लवाद के विरुद्ध लामबंद हुए लोग, बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शन
Updated on
22-06-2020 08:11 PM
लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस महामारी के बावजूद लोगों ने नस्लवाद के खिलाफ लामबंद होकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए। ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान से प्रेरित ये प्रदर्शन लंदन, मैनचेस्टर, एडिनबर्ग और ग्लास्गो समेत अन्य शहरों में हो रहे हैं। हजारों लोग लंदन के हायडे पार्क में एकत्रित हुए और उन्होंने त्राफलगर स्क्वेयर की ओर शांतिपूर्ण मार्च निकाला। एक छोटे समूह ने अमेरिकी दूतावास के समीप दक्षिण लंदन से मार्च निकाला। प्रदर्शन के एक आयोजक इमार्न आयटन ने हायडे पार्क में एकत्रित भीड़ से कहा, ‘हम सभी आज यहां एकत्रित हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि काले लोगों की जिंदगियां भी मायने रखती हैं। हम सभी आज यहां इसलिए हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि काले लोग सुंदर होते हैं और हम सब आज यहां इसलिए भी इकट्ठा हुए हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि यह संस्थागत नस्लवाद को खत्म करने का वक्त है।’ गौरतलब है कि अमेरिका में काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की 25 मई को पुलिस हिरासत में मौत के बाद दुनियाभर में नस्लवाद के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। ग्लास्गो के जॉर्ज स्क्वेयर में ‘नस्लवाद को न कहो’ रैली में सैकड़ों लोग शामिल हुए। जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद ब्रिटेन में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किए हैं, जिनमें से ज्यादातर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने घोषणा की कि वह एक आयोग का गठन कर रहे हैं जो यह देखेगा कि नस्ली अन्याय को खत्म करने के लिए और क्या किया जा सकता है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…