Select Date:

पटरी पार के लागों ने किराना दुकानों को मिली छूट का उठाया फायदा चार घंटे में की ईद व रक्षाबंधन की खरीददारी

Updated on 30-07-2020 09:51 PM
भिलाई । राज्य शासन द्वारा लगाये गये लॉकडाउन के छह दिन के बाद आज बाजारों में एक बार फिर रौनक देखने को मिली। कोरोना संक्रमण को रोकने घोषित लॉकडाउन के दौरान मिली छूट के चलते महज चार घंटे के लिए खुली किराना दुकानों में अलसुबह से भीड़ उमड़ पड़ी। जबकि टाउनशिप के लोगों के के लिए यह समय कम पड़ गया। टाउनशिप के कई लोगों ने बताया कि सेक्टर क्षेत्र में अधिकांशतर लोग देर रात सोते है, और सुबह देर से उठते है, और सुबह साढे 6 बजे पानी आता है, पानी भरने और नहाने के बाद निकलते निकलते समय अधिक हो जा रहा है, उसके बाद बाजार जाकर सामान खरीद भी नही पाये कि साढे नौ बजे सुबह से ही पुलिस और निगम की टीम दुकाने बंद कराने लग गई  जिसके कारण सामान नही खरीद पाये प्रशासन को इस परेशानी को देखते हुए किराना दुकान को सुबह 9 बजे से दोपह 1 बजे तक खोलने की अनुमति देनी चाहिए, इसके अलावा बिजली दुकानों को भी खोलने की अनुमति देनी चाहिए लाईट फ्यूज होने एवं पंखा या कूलर खराब होने के कारण ठीक से घर में रहना और सोना भी भारी दिक्कत हो रहा है। जबकि ठीक इसके विपरीत पटरी पार के क्षेत्र में इस चार घंटा खुले दुकानों का लोगों ने ईद और रक्षाबंधन की खरीदी कर प्रशासन की दी गई छूट का फायदा उठाया।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव पर अंकुश लगाने प्रशासन द्वारा घोषित लॉकडाउन में आज व कुल के लिए आंशिक छूट दी गई है। इसके तहत सुबह 6 से 10 बजे तक किराना दुकानों को छह दिन के अंतराल के बाद खोला गया। किराना दुकानों के खुलते ही खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ भिलाई-दुर्ग के सभी बाजारों में उमड़ पड़ी। इस दौरान नगर निगम की टीम लोगों से फिजीकली डिस्टेंसिंग का पालन करने लगातार अपील करते देखे गए। दुकानदारों के साथ ही ग्राहको के लिए मास्क लगाने की अनिवार्यता की ओर भी व्यापारियो और प्रशासनिक अमला ध्यानाकर्षण कराता रहा। 
गौरतलब रहे कि दुर्ग जिले में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने 23 से 29 जुलाई तक लॉकडाउन घोषित किया था। इसे अब 6 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच 1 अगस्त को मुस्लिम समुदाय के बकरीद और 3 अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए 29 व 30 जुलाई को लॉकडाउन में छूट दी गई है। 23 जुलाई से प्रभावी लकडाउन में किराना दुकानों को खोले जाने को लेकर पूर्णत: प्रतिबंध घोषित किया गया था। दी गई छूट के बाद आज सुबह 6 से 10 बजे के बीच भिलाई-दुर्ग में जहां-जहां लॉकडाउन प्रभावी है वहां के सभी किराना दुकानें खुली रही। दुर्ग-भिलाई, चरोदा, जामुल और कुम्हारी समेत लॉकडाउन प्रभावी चुनिंदा ग्राम पंचायतों की मार्केट की किराना दुकानों में ही बकरीद की सेवई और रक्षाबंधन की राखियां बिकने तथा महज चार घंटे की मिली छूट से त्योहारी भीड़ उमड़ पड़ी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.