Peddi 4 दिन में 233Cr पार, पर हिंदी में HJTIHH के आगे हालत पतली, 'बंदर' ने मारी गुलाटी
Updated on
08-06-2026 03:10 PM
राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को 'अश्लील तरीके' से दिखाए जाने पर जहां इसकी भरदम आलोचना हो रही है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने चार दिनों के पहले वीकेंड में धूम मचा रखी है। गुरुवार, 04 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने 4 दिनों में ही वर्ल्डवाइड ₹233.02 करोड़ की भारी-भरकम ग्रॉस कमाई कर ली है। हालांकि, हिंदी में इसकी हालत पतली है और यह वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' से काफी पीछे चल रही है। शुक्रवार को ही रिलीज हुई बॉबी देओल की 'बंदर' ने वीकेंड में गजब गुलाटी मारी है। ओपनिंग डे पर महज ₹50 लाख कमाने वाली इस फिल्म ने शनिवार और रविवार को खूब तरक्की की है।
मोहनलाल की 'दृश्यम 3' को भी रविवार की छुट्टी का फायदा मिला है। लेकिन बाकी की फिल्में- चांद मेरा दिल, पति पत्नी और वो दो, भूत बंगला, राजा शिवाजी, कृष्णावतारम् पार्ट 1 और यहां तक कि 81 दिन पुरानी 'धुरंधर 2' की हालत बहुत खराब है। रविवार को ये सभी फिल्में दर्शकों तरसती नजर आई हैं।
'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: वर्ल्डवाइड ₹233 करोड़ पार
Sacnilk के मुताबिक, रविवार को बुच्ची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी 'पेद्दी' ने देश में ₹31.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। मूल रूप से तेलुगू में बनी यह फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज हुई है। हालांकि, इसकी कमाई मूल रूप से तेलुगू में ही हो रही है। एक दिन पहले शनिवार को इसने ₹28.85 करोड़ कमाए थे। इसके साथ ही, देश में 'पेद्दी' ने ₹187.02 करोड़ की ग्रॉस कमाई और ₹157.15 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का बजट ₹350 करोड़ है। विदेशों में, फिल्म ने चार दिनों में ₹46.00 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है, जिससे दुनिया भर में इसकी कुल कमाई ₹233.02 करोड़ हो गई है।
पेड-प्रीमियर, बुधवार- ₹18.50 करोड़
पहला दिन, गुरुवार- ₹51.00 करोड़
दूसरा दिन, शुक्रवार- ₹26.90 करोड़
तीसरा दिन, शनिवार- ₹28.85 करोड़
चौथा दिन, रविवार- ₹31.90 करोड़
हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' की हालत पतली
हालांकि, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' की हालत पतली है। इसे वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की 'है जवानी तो इश्क होना है' से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके अलावा बॉबी देओल स्टारर 'बंदर' की कमाई भी वीकेंड में बढ़ी है। 'पेद्दी' ने रविवार को हिंदी वर्जन से ₹3.85 करोड़ कमाए हैं, जबकि चार दिनों में इसने हिंदी डब वर्जन से सिर्फ ₹11.90 करोड़ का बिजनस किया है। मूल भाषा तेलुगू से ₹143.00 करोड़ का नेट कारोबार हुआ है। जबकि तमिल से ₹1.20 करोड़, कन्नड़ से ₹84 लाख और मलयालम से ₹21 लाख की कमाई हुई है।
'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की 'है जवानी तो इश्क होना है' ने वीकेंड में रफ्तार पकड़ी है। हालांकि, तीन दिनों में से किसी भी दिन यह डबल डिजिट में कमाई नहीं कर पाई है। डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक-कॉमेडी ने रविवार को देश में ₹9 करोड़ का कारोबार किया है। इससे देश में फिल्म ने ₹24 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹28.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। विदेशों में फिल्म ने पहले वीकेंड में ₹8.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। नतीजा, पहले वीकेंड में HJTIHH ने वर्ल्डवाइड ₹37.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का बजट ₹95 करोड़ बताया जाता है।
पहला दिन, शुक्रवार- ₹7.50 करोड़
दूसरा दिन, शनिवार- ₹7.50 करोड़
तीसरा दिन, रविवार- ₹9.00 करोड़
'बंदर' मूवी कलेक्शन
बॉबी देओल की 'बंदर' को इसकी जबरदस्त कहानी और एक्टिंग के लिए क्रिटिक्स और दर्शकों से तारीफ मिली है। इसका असर कमाई पर भी देखने को मिला है। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने जहां पहले दिन सिर्फ ₹50 लाख कमाए थे, वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसने ₹95 लाख और अब रविवार को ₹1 करोड़ की कमाई की है। इस तरह ₹60 करोड़ के बजट में बनी 'बंदर' ने पहले वीकेंड में ₹2.45 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।
दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 18 दिनों में ₹234.97 करोड़
मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' को भी रविवार का फायदा मिला है। हालांकि, दर्शकों की चाह घटते देख, फिल्म के शोज भी काफी कम कर दिए गए हैं। 18वें दिन 'दृश्यम 3' ने 763 शोज में ₹1.70 करोड़ की नेट कमाई की। इससे भारत में इसने ₹123.47 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹106.43 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में ₹100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने विदेशों में अब तक ₹111.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। इससे फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर ₹234.97 करोड़ तक पहुंच गया है।
'चांद मेरा दिल' से 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' तक, सब पस्त
'पेद्दी', 'है जवानी तो इश्क होना है', 'बंदर' और 'दृश्यम 3' के अलावा बॉक्स ऑफिस पर बाकी की सभी पुरानी फिल्मों की हालत अब पस्त है। रिलीज के 17वें दिन रविवार होने के बावजूद 'चांद मेरा दिल' ने ₹26 लाख, 24वें दिन 'पति पत्नी और वो दो' ने ₹33 लाख की कमाई की है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब 81 दिन बाद अपना बोरिया बिस्तर समेटने के मूड में है। रिलीज के बाद अपने 12वें रविवार को डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म ने 40 शोज से ₹3 लाख रुपये कमाए हैं।
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
आमिर खान स्टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…