सभी नर्सिंग होम और अस्पताल फीवर क्लीनिक की जानकारी चस्पा करें - कलेक्टर श्री लवानिया
Updated on
21-06-2020 06:11 PM
प्राइवेट क्लीनिक, नर्सिंग होम और हॉस्पिटल कोविड-19 के मरीजों की जानकारी संधारित करें
भोपाल। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अविनाश लवानिया ने सभी नर्सिंग होम संचालकों से सर्दी-खाँसी अथवा अन्य बीमारी से संबंधित मरीजों में संक्रमण या बुखार आने पर अपने निकटतम शासकीय फीवर क्लीनिक में रेफर करे। इसके साथ ही अपने नर्सिंग होम के बाहर सभी शासकीय फीवर क्लीनिक की जानकारी चस्पा करें। यह निर्देश उन्होंने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में संपन्न हुई नर्सिंग असोसिएशन के साथ कोविड-19 की समीक्षा के दौरान दिये।
कलेक्टर श्री लवानिया ने समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया है कि शहर में स्थित प्राइवेट, निजी क्लीनिक, नर्सिंग होम, हॉस्पिटल आदि के निकटतम शासकीय फीवर क्लिनिक जहां कोविड-19 के लक्षण की नि:शुल्क जांच की जा रही है। उसका विवरण जानकारी पोस्टर-बैनर के रूप में सभी निजी क्लीनिक, नर्सिंग होम, हॉस्पिटल पर आमजन की सहूलियत और जानकारी के लिए चस्पा कराये।
इसके अतिरिक्त नर्सिंग, निजी संस्थानों के प्रभारी इस संबंध में बैठक आयोजित अपने निकटतम शासकीय फीवर क्लीनिक में ऐसे लक्षण वाले मरीजों को रेफर कर उसका पूर्ण विवरण निर्धारित रजिस्टर में अंकित कर रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी शासकीय फीवर क्लीनिकों में उपचार करने आये व्यक्तियों को भी निजी नर्सिंग होम अथवा हॉस्पिटल से रेफर करने पर संबंधित व्यक्ति का विवरण भी रजिस्टर में संधारित करें।
कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया की वे अपने क्षेत्र में नर्सिंग होम एसोसिएशन और नर्सिंग होम संचालकों के साथ बैठक आयोजित करें जिससे आमजनों को इस सुविधा का लाभ मिल सके और वह समय रहते फीवर क्लीनिक पर अपनी जांच और उपचार करा सके।
समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त वीएस कोलसानी, अपर कलेक्टर सतीश कुमार, अनिल वशिष्ठ, जिला पंचायत सीईओ विकास मिश्रा सहित नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…