ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चों के परफार्मेंस से पालक हैं खुश
Updated on
04-06-2020 11:13 PM
पढ़ाई तुंहर दुआर पोर्टल से नए नए ढंग से बच्चों को मिल रही शिक्षा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को नए नए ढ़ंग से कठिन विषयों को समझाने के लिए शिक्षक बहुत मेहनत कर रहे हैं। आनलाइन पढाई के लिए शिक्षकों की मेहनत भी रंग ला रही है। स्कूली बच्चे भी मनोरंजक ढंग से पढाए जाने वाली कक्षाओं में रूचि ले रहे हैं। आनलाइन कक्षाओं से स्कूली बच्चों के पालक भी उनकी पढ़ाई की मानिटरिंग करने में आसानी हो रही है। अपने बच्चों का परफार्मंेंस देख कर उन्हें भी सुखद अनुभव हो रहा है।
स्कूली शिक्षा विभाग के द्वारा लाकडाउन के दौरान पढ़ाई के लिए शुरू किए गए ऑनलाइन पोर्टल से शिक्षकों और बच्चों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। घर में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे बच्चों स्कूल के बोझिल माहौल से भी निजात मिली है। बच्चे अब खुलकर अपनी जिज्ञासा व्यक्त कर रहे हैं। पालक भी ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में फीड बैक दे रहे हैं। पालकों के लगातार मिल रहे फीड बैक से जहां कक्षाओं के स्तर में सुधार आ रहा है वहीं कठिन विषयों को नए नए ढंग से बच्चों को समझाने में शिक्षक रूचि ले रहे हैं।
विशेषकर विज्ञान विषयों में बच्चों की जिज्ञासा दूर करने के लिए शिक्षक रूचि ले रहे हैं। विभाग द्वारा इसके लिए शिक्षकों की टीम बनाई गई है। बिलासपुर जिले की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंधी की सुश्री चानी ऐरी पूरी अपना कार्य ईमानदारी से करने के साथ शंका समाधान करती हैं। इसके अलावा पोर्टल में अच्छी से अच्छी सामग्री बच्चों के लिए अप्रूव करने हेतु मेहनत से चयन करती हैं। साथ ही अच्छे कंटेंट्स वीडियो और प्रश्न बैंक भी तैयार किया है जो पोर्टल में विद्यार्थियों के लिए अपलोड किए जा रहे हैं।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
दुर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर बी.एस. उइके ने…
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है। इसी क्रम…