Select Date:

बिलिंग्स को टीम में जगह नहीं मिलने से हैरान हैं पनेसर

Updated on 05-08-2020 04:46 PM
 लंदन । पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर युवा बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम में नियमित तौर पर जगह नहीं मिलने से हैरान हैं। पनेसर ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बिलिंग्स को शीर्ष छह में जगह मिलनी चाहिये थी। 2015 में पदार्पण करने के बाद से ही बिलिंग्स को अब तब केवल 16 एक दिवसीय और 26 टी20 मैच ही खेलने का अवसर मिला है। पनेसर ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘बिलिंग्स जब भी एकदिवसीय टीम में रहते हुए क्रीज पर होते हैं तो वह काफी सहज दिखते है। मुझे आश्चर्य होता है कि वह नियमित तौर पर एकदिवसीय टीम में क्यों नहीं लिए जाते हैं।' पनेसर का यह भी मानना है कि एकदिवसीय श्रृंखला को अपने नाम करने के बाद तीसरे मैच में उपकप्तान मोइन अली को इंग्लैंड की कप्तानी करनी चाहिए। पनेसर ने साथ ही कहा, ‘मैं मोइन को तीसरे एकदिवसीय में कप्तानी करते देखना चाहूंगा। मुझे लगता है कि वह स्वाभाविक रूप से उप-कप्तान से ज्यादा कप्तान है। वहीं इयोन मोर्गन को आराम दिया जा सकता है इस प्रकार कप्तानी में बदलाव करके देखा जा सकता है कि वह किस तरह से टीम का नेतृत्व करते हैं।' इस खिलाड़ी ने कहा कि तीसरे एकदिवसीय में टीम को अधिक युवाओं को मौका देकर बेंच स्ट्रेंथ का आंकलन करना चाहिए। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.