Select Date:

कुलभूषण को कॉन्सुलर ऐक्सेस पर पाक की असलियत

Updated on 17-07-2020 08:37 PM
इस्लामाबाद । भारतीय नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी कुलभूषण जाधव को जासूस ठहराने वाले पाकिस्तान ने बुधवार को उन्हें मौत की सजा के खिलाफ अपील करने की इजाजत देकर सबको हैरान कर दिया था। इसके बाद गुरुवार को पाकिस्तान ने भारत को राजनयिक पहुंच भी दे दी। हालांकि, इसके तहत जब भारतीय राजनयिक जाधव से मिलने पहुंचे तो पाकिस्तान ने अपना असली रंग दिखाते हुए चाल चल दी। न सिर्फ उसने बैठक को लेकर किए वादे तोड़ बल्कि बाद में पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद करैशी ने यहां तक कह डाला कि भारतीय राजनयिक जाधव की बात सुने बिना वहां से फरार हो गए।
पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत को दूसरी बार राजनयिक पहुंच दी थी। इसके बाद एक गुप्त जेल में जाधव को शिफ्ट किया गया जहां भारतीय राजनयिकों गौरव अहलूवालिया और चेराकुंग जेलियांग को मुलाकात के लिए ले जाया गया। मुलाकात के बाद भारतीय अधिकारियों ने बताया कि कैसे उन्हें जाधव से फांसी की पुनर्विचार याचिका पर साइन कराने से रोका गया। पाकिस्तानी अधिकारी मुलाकात के दौरान डराते-धमकाते रहे।
क्या बोले पाक विदेश मंत्री
वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पूरे वाकये को लेकर कुछ और ही कहानी सुनाई है। कुरैशी ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत मुलाकात कराई लेकिन भारतीय अधिकारी जाधव की पुकार को अनसुना कर वहां से फरार हो गए। कुरैशी ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कहा है, हमसे समझौता किया गया कि राजनयिक पहुंच दी जाए। आज 3 बजे हमने दोबारा बेरोकटोक राजनयिक पहुंच दी। भारत ने जो समझौता किया था कि कोई दबाव न हो, पिछले बार जैसे कांच की दीवार से फोन पर बात कराई थी, वह न हो, वीडियो रिकॉर्डिंग भी न हो। भारत ने जो समझौता किया था, अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों का पालन करते हुए हमने वह माहौल दिया और उनको पहुंच दी।
भारतीय अधिकारियों ने भागने का फैसला किया
कुरैशी ने आगे भारत पर आरोप मढ़ते हुए कहा, भारत बहाने तलाश कर रहा है। जब उन्हें कोई मौका नहीं मिला तो उन्होंने कहना शुरू कर दिया कि यह जगह सही नहीं है, माहौल सही नहीं है। जाधव कह रहे थे कि मैं आपसे बात करना चाहता हूं। आप मुझसे इंगेज कीजिए, वह इस पर कह रहे थे कि ये बहका हुआ है। इस पर जाधव ने कहा है कि मैं नॉर्मल हूं, आप किस किस्म की तोहमतें लगा रहे हैं। भारत बहाने तलाश कर रहा था और उन्होंने वहां से भागने का फैसला किया। हमने नियत से अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी से भारत को राजनियक पहुंच दी और भारत ने भागने का फैसला किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.