पाक के कश्मीर मुद्दे को हवा देने की मंशा पर फिरा पानी, यूएनजीए अध्यक्ष ने स्थगित की यात्रा
Updated on
27-07-2020 09:59 PM
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बेवजह कश्मीर मुद्दे को फिर से हवा देने के प्रयास को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इमरान सरकार संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र के लिये निर्वाचित अध्यक्ष वोल्कान बोजकिर की पाकिस्तान यात्रा के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाने वाली थी। इस बीत संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष ने विमान में आई तकनीकी समस्या के कारण अपनी पाकिस्तान यात्रा को स्थगित कर दिया है। अब वह पाकिस्तान कब जाएंगे इसको लेकर कोई तिथि निर्धारित नहीं है। यूएनजीए अध्यक्ष वोल्कान बोजकिर ने रविवार को कहा कि उड़ान में कुछ तकनीकी समस्याएं आ जाने के चलते वह पाकिस्तानी की अपनी यात्रा फिलहाल स्थगित कर रहे हैं। बोजकिर का पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के न्यौते पर 26-27 जुलाई को पाकिस्तान की यात्रा करने का कार्यक्रम था।
बोजकिर ने ट्वीट किया कि कुरैशी के न्यौते पर 26-27 जुलाई की निर्धारित अपनी पाकिस्तान यात्रा हमें उड़ान में कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते स्थगित करनी पड़ी है। तुर्की के राजनयिक ने बोजकिर ने कहा कि मैं निकट भविष्य में पाकिस्तान की यात्रा की उम्मीद कर रहा हूं और संयुक्त राष्ट्र की 75वीं महासभा के एजेंडे में मुद्दों और प्राथमिकताओं पर सार्थक विचार-विमर्श की आशा करता हूं। उनके इस ट्वीट पर, कुरैशी ने कहा कि रचनात्मक और नतीजे देने वाली यात्रा के लिए पाकिस्तान में बोजकिर का स्वागत करने के लिए वह आशान्वित हैं। गौरतलब है कि कुरैशी ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह बोजकिर के साथ कश्मीर समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बोजकिर जून में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र के लिए अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…