वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का ड्रामा, आइसलैंड के बाद अब इस देश ने भी लिए मजे
Updated on
30-01-2026 01:11 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अनिश्चितता ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी है। पाकिस्तान के टूर्नामेंट से हटने की धमकियों के बीच अब छोटी टीमें मजे लेने लगी हैं। आइसलैंड क्रिकेट के बाद अब युगांडा ने भी आईसीसी (ICC) को टैग करते हुए पाकिस्तान की जगह लेने की खुली पेशकश कर दी है।
युगांडा का बोल्ड अंदाज
आइसलैंड क्रिकेट के मजाकिया ट्वीट के बाद अब युगांडा क्रिकेट ने भी इस बहती गंगा में हाथ धो लिए हैं। युगांडा ने आईसीसी को संबोधित करते हुए लिखा 'डीयर आईसीसी, अगर टी20 वर्ल्ड कप में कोई सीट खाली होती है, तो युगांडा तैयार है, पैक और पैडेड। हमारे पासपोर्ट तैयार (गर्म) हैं। न तो हमारे बेकर्स ओवन छोड़कर भागेंगे और न ही हमारे जहाज यू-टर्न लेंगे। गर्मी, शोर और दबाव? हम अपनी शानदार किट के साथ इसका सामना करने आएंगे।' युगांडा का यह ट्वीट सीधे तौर पर पाकिस्तान की टालमटोल वाली राजनीति पर एक करारा कटाक्ष माना जा रहा है।
आइसलैंड क्रिकेट का लॉजिस्टिक तंज
इससे पहले आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। उन्होंने पाकिस्तान के हटने की स्थिति में अपनी तैयारी का रोडमैप पेश करते हुए लिखा कि यदि पाकिस्तान 2 फरवरी को हटने का फैसला करता है, तो वे तुरंत उड़ान भरने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा कि 7 फरवरी तक कोलंबो पहुंचना एक लॉजिस्टिक नाइटमेयर है और उनका ओपनिंग बल्लेबाज अनिद्रा का शिकार है।
आखिर क्यों फंसा है पाकिस्तान का पेंच?
पाकिस्तान की नाराजगी की मुख्य वजह आईसीसी का वह फैसला है जिसमें सुरक्षा कारणों से भारत आने से इनकार करने वाले बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। पाकिस्तान इस फैसले का विरोध कर रहा है। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की है और खबर है कि शुक्रवार या अगले सोमवार तक पाकिस्तान अपनी भागीदारी पर अंतिम फैसला सुना सकता है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…