Select Date:

पाकिस्तान के मौलवी का बेतुका बयान, कहा- जितना हम सोएंगे, वायरस भी उतना ही वायरस भी सोएगा

Updated on 15-06-2020 08:22 PM
इस्लामाबाद। जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण से पाकिस्तान की हालत बद से बदतर है। मगर पाकिस्तान में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर गंभीर माहौल नहीं दिख रहा है। उसी का नतीजा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर पाकिस्तान के मौलवी बेतुका बयान दे रहे हैं। पाकिस्तान के एक मौलवी का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में मौलवी यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हमारे डॉक्टर हमेशा हमें ज्यादा सोने का सुझाव देते हैं। जितना ज्यादा हम सोएंगे उतना ही वायरस भी सोएगा। यह हमें नुकसान नहीं पहुंचाएगा। जब हम सोते हैं तो यह सो जाता है, जब हम मरते हैं तो यह मर जाता है।
इस विडियो को पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। मौलवी का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मौलवी के बयान के बाद लोग पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मौजूदा हालातों पर भी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि मौलवी के बयान से यह साफ है कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जो जागरूकता अभियान चल रहे हैं, उनमें बेतुके तर्कों के अलावा कोई चर्चा नहीं हो रही है। पाकिस्तान में शनिवार तक कोरोना के 1 लाख 35 हजार 702 नए मामले आ चुके हैं। इनमें से सिंध प्रांत में 51 हजार 518 और पंजाब प्रांत में 50 हजार 87, खैबर पख्तूनख्वाह में 17,450, बलूचिस्तान में 7,866, इस्लामाबाद में 7,163, गिलगित बालटिस्तान में 1,044 और पाकिस्तान के कब्जे में कश्मीर में 574 मामले आए हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.