'पाकिस्तान कश्मीर के लिए जंग नहीं लड़ेगा, फारूक अब्दुल्ला के जेल जाने का वक्त', बोले पाकिस्तानी एक्सपर्ट
Updated on
26-10-2026 12:03 PM
इस्लामाबाद: फारूक अब्दुल्ला के कश्मीर मुद्दे और भारत-पाकिस्तान के इसमें रोल पर दिए हालिया बयान ने दुनियाभर का ध्यान खींचा है। खासतौर से पाकिस्तानी इसके कई तरह के मतलब निकाल रहे हैं। पाकिस्तानी राजनीतिक टिप्पणीकार कमर चीमा ने इस पर बाकयदा अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो बनाया है। चीमा का कहना है कि अब्दुल्ला का बयान यकीनी तौर पर हैरतभरा है लेकिन इसे भारत से बगावत की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। यह दिल्ली पर दबाव बनाने का एक तरीका हो सकता है, जो उनको जेल भी भेज सकता है।
राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बीते कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दे को बार-बार उठाकर पाकिस्तान कश्मीरी लोगों की रक्षा कर रहा है। कश्मीर को लेकर भारत सरकार के इरादे सही नहीं हैं। ऐसे में कश्मीरियों को संभल जाना चाहिए। अगर कश्मीरी अपनी लड़ाई नहीं लड़ेंगे तो उनका अस्तित्व ही संकट में आ जाएगा। इस बयान पर भारत की सियासत गर्माई हुई है तो साथ ही पाकिस्तान में भी इसकी चर्चा है।
क्या बोले कमर चीमा
कमर चीमा ने फारुख अब्दुल्ला के बयान पर बोलते हुए कहा, 'उनकी बात ने ध्यान खींचा है क्यों वह तीन बार कश्मीर के सीएम और केंद्र में मंत्री रहे हैं। वो कश्मीर के बहुत सीनियर लीडर हैं। ये थोड़ा अजीब भी है कि अचानक उन्हों क्या हुआ है कि वो कश्मीर मुद्दे पर भारत पर पिल पड़े हैं और पाकिस्तान की तारीफ कर दी है।'
चीमा ने कहा कि पाकिस्तान ने लगातार कश्मीर मुद्दे को बातचीत और राजनयिक तरीके से एड्रेस किया है। मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान इस मुद्दे पर कोई और कदम उठाएगा। पाकिस्तान किसी कीमत पर कश्मीर मुद्दे पर जंग की तरफ नहीं जाएगा। वह सिर्फ यूएन चार्टर और इंटरनेशनल लॉ की बात वैश्विक मंचों से करता रहेगा।
अब्दुल्ला ने ऐसे वक्त में कश्मीर के लिए आवाज उठाई है, जब कोई बोलने को तैयर नहीं है। 370 हटाने के वक्त कश्मीरी नेताओं की नजरबंदी और गिरफ्तारी के बाद से आवाजें बंद हैं।
कमर चीमा
'जेल जा सकते हैं अब्दुल्ला'
चीमा ने आगे कहा कि अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी देशद्रोह के आरोप लगा रही है लेकिन मुझे नहीं लगता कि वो कश्मीर की आजादी की बात कर रहे हैं। फारूक कोई बगावत नहीं कर रहे बल्कि दबाव बनाने का रास्ता ढूंढ़ रहे हैं। उनको लगता होगा कि अगर भारत सरकार पर दबाव नहीं ड़ालेंगे तो स्टेट चलाना मुश्किल हो जाएगा।
चीमा ने यह भी कहा कि फारूक अब्दुल्ला पर पर केस किया जा सकता है और उनको जेल भेजा जा सकता है। ये संभव है कि उनके खिलाफ सख्त कदम आने वाले समय में उठाए जाएं क्योंकि उनके खिलाफ भाजपा का गुस्सा साफ देखा जा रहा है।
चीमा ने ये भी कहा, हमें समझना चाहिए कि पाकिस्तान के लिए कश्मीर अहम है तो भारत भी कश्मीर को नहीं छोड़ सकता है। कश्मीर मुद्दा भारत की सियायत में गहराई से जुड़ा है। ये एकदम नहीं समझा जाना चाहिए कि नई दिल्ली इसे छोड़ देगी।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की धार्मिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) के अध्यक्ष फजलुर रहमान ने इमरान खान के समर्थन का ऐलान किया है। वह लगातार इमरान खान की रिहाई की वकालत कर…
बीजिंग: चीन का सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर शुरू हुए गश्त विवाद को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने विशेषज्ञों के हवाले से आरोप…
काठमांडू: नेपाल की छात्रा प्रकृति मल्ला की हैंडराइटिंग की खूब तारीफ हो रही है। उनकी हैंडराइटिंग ऐसी है, जैसे किसी ने कंप्यूटर से टाइप किया हो। हर कैरेक्टर अपनी जगह…
सियोल: दक्षिण कोरिया K9 थंडर सेल्फ प्रोपेल्ड हॉवित्जर का नेक्स्ट जेनरेशन वेरिएंट K9A2 बना रहा है। इसे हनव्हा एयरोस्पेस ने विकसित किया है। भारत इसी के पुराने वेरिएंट K9 थंडर…
न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में वीटो को लेकर अपना मत स्पष्ट किया है। भारतीय प्रतिनिधि ने 'डी फैक्टो वीटो' की आलोचना करते हुए कहा कि वीटो…
कराकस, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो करीब 10 महीने बाद अपने देश लौट आई हैं। नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद वे पिछले साल देश छोड़कर चली गई थीं। दिसंबर…
ब्राजीलिया, ब्राजील में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थक फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया है। लूला ने 2022 के…
वॉशिंगटन डीसी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने नॉर्वे को गाली देते हुए कहा कि वे वहां से किसी…