Select Date:

गौतम गंभीर की रणनीति में फंसा पाकिस्तान, टीम इंडिया की जीत के बाद वायरल हुआ 6 शब्दों वाला पोस्ट

Updated on 16-02-2026 01:11 PM
कोलंबो: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदकर इतिहास का एक और सुनहरा अध्याय लिख दिया है। इस शानदार जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है और आधिकारिक तौर पर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

ईशान किशन का धमाका

मैच के असली हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने पिच की धीमी प्रकृति के बावजूद अपनी आक्रामक शैली से समझौता नहीं किया। ईशान ने मात्र 40 गेंदों पर 77 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 175/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। उनकी इस पारी ने बीच के ओवरों में भारत की पकड़ मजबूत बनाए रखी।
इस बीच मैदान के बाहर, हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीतियों की भी जमकर तारीफ हो रही है। पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया और गंभीर के नेतृत्व की सराहना की, जिस पर गंभीर ने भी शालीनता से उनका आभार व्यक्त किया। गंभीर ने उनके X पोस्ट का रिप्लाई करते हुए अंग्रेजी में Thanks a lot for your wishes! लिखा। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद यह गंभीर का इकलौता रिएक्शन है। जिसे उन्होंने सिर्फ 6 शब्दों में पूरा किया।

बुमराह और पंड्या की घातक गेंदबाजी

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही। जसप्रीत बुमराह ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से शुरुआती झटके दिए, जबकि हार्दिक पंड्या ने मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के जल्दी आउट होने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और महज 114 रनों पर सिमट गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.