मसूद के शतक से पाकिस्तान ने इंग्लैंड पर शिकंजा कसा
Updated on
07-08-2020 07:11 PM
मैनचेस्टर । सलामी बल्लेबाज शान मसूद के शानदार शतक की सहायता से पाकिस्तान ने पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड टीम पर शिकंजा कस दिया है। मसूद के 156 रनों से पाकिस्तान ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपनी अपनी पहली पारी में 326 रनों का अच्छा खासा स्कोर बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 92 रनों के अंदर ही चार विकेट गंवा दिये। इस प्रकार मेजबान टीम अभी भी पाक से 234 रन पीछे है और उसके पास केवल छह विकेट ही बचे हैं। इंग्लैंड ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स का विकेट खो दिया। बर्न्स ने 4 रन बनाये। वह शाहीन शाह अफरीदी का शिकार बने। वहीं मोहम्मद अब्बास ने डोम सिबले को 8 रनों पर ही आउट कर लिया। आलराउंडर बेन स्टोक्स तो खाता भी नहीं खोल पाये। वहीं कप्तान जो रूट भी 14 रन बनाकर ही यासिर शाह की गेंद पर आउट हो गये। दिन का खेल समाप्त होने पर ओली पोप 46 और जोस बटलर 15 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे दिन के खेल का आकर्षण मसूद की शानदार बल्लेबाजी रही। इस युवा बल्लेबाज ने 319 गेंदों पर 18 चौकों तथा दो छक्कों की सहायता से 156 रन बनाये। इंग्लैंड में पाकिस्तान के किसी सलामी बल्लेबाज का 24 साल में यह पहला शतक था इस दौरान शादाब खान के साथ उनकी 105 रन की साझेदारी भी हुई। शादाब 45 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले बाबर आजम, असद शफीक और मोहम्मद रिजवान केवल 48 रन बनाकर ही पेवेलियन लौट गये। इंग्लैंड की ओर से ब्रॉड और आर्चर ने तीन-तीन विकेट लिए।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…